Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

43 साल के हुए माही: क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने दी MS Dhoni को जन्मदिन की बधाई, सलमान खान के साथ काटा केक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के लिए तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान को साथी क्रिकेटरों ने बधाई दी है। वहीं बॉलीवुड ने भी पूर्व कप्तान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट माही को जन्मदिन की बधाई भेजी है। सभी ने धोनी पर खूब प्यार लुटाया।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:44 AM (IST)
Hero Image
सलमान खान ने एमएस धोनी को जन्मदिन पर दी बधाई। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। फैंस इस दिन के इंतजार में बैठे रहते हैं और एक दिन पहले से ही जश्न मनाने लगते हैं। धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग के बारे में सभी जानते हैं। आईपीएल में धोनी की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। मैदान के बाहर भी वह जहां भी दिखाई देते हैं वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पागल रहते हैं। एमएस धोनी के जन्मदिन पर इसे लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। साथी खिलाड़ियों से लेकर फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए माही को बर्थडे विश किया है।

यहां देखें सोशल मीडिया पोस्ट-

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 6, 2024

चेन्नई सुपर किंग्स ने खास वीडियो किया शेयर

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2024

साथी खिलाड़ी रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने दी बधाई

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने भी भेजे बधाई संदेश-