Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni Birthday: साक्षी ने छुए पति धोनी के पैर, जन्मदिन पर माही को इस खास अंदाज में किया विश; Video मचा रहा धमाल

MS Dhoni Birthday टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। धोनी के जन्मदिन उनकी वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रात 12 बजे ही धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर खूम धूम मचा रहा है। वीडियो में माही अपनी पत्नी साक्षी को सबसे पहले केक काटकर खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
MS Dhoni Birthday Video: पत्नी साक्षी और दोस्तों संग माही ने मनाया जन्मदिन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni हमेशा की अपनी सादगी और मस्ती-मजाक करते हुए खूब महफिल लूटते हैं। माही बेशक ही मैदान पर काफी सीरियस रहते हो, लेकिन उन्हें अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ हमेशा ही चिल अंदाज में देखा जाता हैं।

धोनी आज 43 साल के हो गए हैं (MS Dhoni Birthday Celebration)। इस बीच उनकी वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साक्षी (Sakshi Dhoni) को माही सबसे पहले बर्थडे केक काटकर खिलाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान साक्षी उनके पैर छूती हुई नजर आई और माही ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

MS Dhoni Birthday Video: पत्नी साक्षी और दोस्तों संग माही ने मनाया जन्मदिन

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बर्थ-डे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही अपनी पत्नी को सबसे पहले केक खिलाते हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और उनके दोस्त कहते हैं कि साक्षी माही के चेहरे पर थोड़ा केक लगाए। वहीं, इसके बाद साक्षी पूर्व भारतीय कप्तान को केक खिलाती है और उनके पैर छुकर उनका आशीर्दवाद लेती हैं। वीडियो में माही कहते हैं, हां भाई कौन-कौन खाएगा बता दो..।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान, दो खिलाड़ियों के लिए आई बुरी खबर, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

ऐसा रहा है धोनी का क्रिकेट करियर

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी पूरे वर्ल्ड में एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो बता दें कि धोनी ने कुल 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 38 की औसत से 4876 रन बनाए। वहीं, 98 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1617 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126 का रहा।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)