Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni New Look: प्रैटिक्स सेशन के दौरान नए लुक में नजर आए धोनी, फैंस ने लिखा- दहाड़ने के लिए शेर तैयार

Dhoni New look धोनी का लुक हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। किक्रेट फैंस अक्सर उनके नए लुक को लेकर क्रेजी दिखते हैं। 2023 के आईपीएल को शुरू होने से पहले एकबार फिर धोनी अपने नए लुक के लिए चर्चा में हैं।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 20 Jan 2023 07:35 PM (IST)
Hero Image
Dhoni new look, धोनी का नया लुक। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल शुरू होने से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले सीजन शुरू होने से धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे। एक बार फिर धोनी चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार धोनी की नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब हो कि धोनी का लुक हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। किक्रेट फैंस अक्सर उनके नए लुक को लेकर क्रेजी दिखते हैं। 2023 के आईपीएल को शुरू होने से पहले एकबार फिर धोनी अपने नए लुक के लिए चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें, वह "साल्ट एंड पेपर लुक" में दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट के फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं।

धोनी का नया लुक वायरल

क्रिकेट फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि, वह अब और इंतजार नहीं कर सकते। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि नया लुक शानदार है। एक ने लिखा कि शेर दोबारा दहाड़ने के लिए वापस आ गया है। बात दें कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह आखिरी बार 2019 विश्व कप के सेमीफाइल में खेले थे।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

ऐसा माना जा रहा है कि एमएस धोनी का यह आईपीएल सीजन उनका आखिरी आईपीएल हो। सीएसके ने टीम के लिए नए कप्तान की तलाश शुरू कर दी है। इस रेस में ऋतुराज गायकवाड़ और बेन स्टोक्स सबसे आगे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार आईपीएल का खिताब जितवाया है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने जड़े चौके-छक्के, गेंदबाज के छूटे पसीने; IPL 2023 के लिए तैयार CSK के कप्तान का देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी के लिए खुले SA20 लीग के दरवाजे, ग्रीम स्मिथ ने की इसकी घोषणा