Move to Jagran APP

'तुमको कुछ नहीं पता', साक्षी ने एमएस धोनी की क्रिकेट नॉलेज पर उठा दिए सवाल, माही रह गए थे भौंचक्के

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों और विकेटकीपरों में होती है। हर कई उनके क्रिकेटिंग ब्रेन की तारीफ करता है। लेकिन एक बार धोनी की पत्नी ने ही उनकी क्रिकेटिंग नॉलेज पर सवाल खड़े कर दिए थे और कहा था कि माही को कुछ नहीं पता। धोनी ने खुद ये किस्सा सुनाया है।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Mon, 28 Oct 2024 09:44 AM (IST)
Hero Image
पत्नी ने ही उठा दिए एमएस धोनी की क्रिकेट नॉलेज पर सवाल
 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती क्रिकेट की दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी विकेटकीपिंग के भी खूब चर्चे होते हैं। उन्हें महान विकेटकीपरों में गिना जाता है। लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी ने ही एक बार उनकी विकेटकीपिंग और क्रिकेट नॉलेज पर सवाल उठा दिए थे। खुद धोनी ने इस बात का खुलासा किया है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं। साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप भारत ने धोनी की कप्तानी में ही जीता था। इसके चार साल बाद भारत ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni को पीली जर्सी में देखेंगे फैंस? IPL 2025 से पहले CSK के पूर्व कप्तान ने दे दिया बड़ा हिंट

तुमको कुछ नहीं पता

धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में धोनी ने एक किस्सा सुनाया जहां उनकी पत्नी ने धोनी की क्रिकेट नॉलेज पर सवाल खड़े कर दिए थे। धोनी ने बताया, "हम घर पर एक वनडे मैच देख रहे थे। साक्षी भी मेरे साथ थी। आमतौर पर हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते हैं। गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंक दी थी और बल्लेबाज ने आगे निकलकर मारना चाहा था लेकिन चूक गया था और स्टंप हो गया था। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर का रुख किया। मेरी पत्नी ने कहा ये आउट नहीं है। तब तक बल्लेबाज जाने लगा था। साक्षी ने कहा कि वह उसे वापस बुलाएंगे क्योंकि बल्लेबाज वाइड गेंद पर आउट नहीं हो सकता।"

धोनी ने बताया, "मैंने कहा कि नहीं वाइड गेंद पर स्टम्प किया जा सकता है लेकिन नो बॉल पर नहीं। फिर साक्षी ने कहा कि तुमको कुछ नहीं पता। जब तक ये बात चल रही थी। बल्लेबाज बाउंड्री पर पहुंच चुका था। वह कह रही थीं, नहीं, नहीं वो उसे वापस बुलाएंगे। लेकिन जब अगला बल्लेबाज आया तो उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ है।"

ये किस्सा सुन इवेंट में बैठे दर्शक जोर से हंसने लगे।

बिजली से तेज हैं धोनी

धोनी की विकेटकीपिंग की दुनिया तारीफ करती है। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती बिजली से तेज है। उन्होंने कई बार ऐसी स्टंपिंग की हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल है। धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग से कई मैच पलटे हैं। उनके क्रिकेटिंग ब्रेन भी बेहतरीन है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन? CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कन्फर्म