Move to Jagran APP

बीच मैदान पर दीपक चाहर पर क्यों आग बबूला हो गए थे एमएस धोनी, 5 साल बाद बताई हकीकत, जानिए क्या कहा

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार मैदान पर अपनी टीम के दीपक चाहर को जमकर डांट लगाई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला साल 2019 का था। अब पांच साल बाद धोनी ने इस मामले की हकीकत बयां की है। धोनी ने बताया कि वह क्यों दीपक पर गुस्सा हुए थे।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Mon, 28 Oct 2024 10:20 AM (IST)
Hero Image
एमएस धोनी ने बताया दीपक चाहर पर क्यों हुए थे गुस्सा
 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि वह मुश्किल भरे हालात में भी शांत रहते हैं। हालांकि कुछ मौके रहे हैं जब धोनी को मैदान पर गुस्सा करते हुए देखा गया है। धोनी एक बार आईपीएल में अपनी टीम के गेंदबाज दीपक चाहर पर गुस्सा हो गए थे। ऐसा क्यों हुआ था, इस बारे में धोनी ने अब बताया है।

दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं। धोनी ने बताया कि दीपक हमेशा उनसे डेथ ओवरों में गेंदबाजी कराने की कहते थे। लेकिन जब उन्हें आखिरी ओवरों में गेंदबाजी सौंपी गई तो उन्होंने सब बर्बाद कर दिया। साल 2019 में ऐसा ही हुआ था और धोनी ने दीपक को बीच मैदान पर लताड़ लगाई थी।

यह भी पढ़ें- 'तुमको कुछ नहीं पता', साक्षी ने एमएस धोनी क्रिकेट नॉलेज पर उठा दिए सवाल, माही रह गए थे भौंचक्के

'हमने दाढ़ी धूप में सफेद नहीं की'

आईपीएल-2019 में पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी ने चाहर को आखिरी ओवरों में गेंदबाजी सौंपी थी। इसी दौरान वह दीपक पर गुस्सा हुए थे। इस मामले के बारे में उन्होंने हाल ही में इस इवेंट में बताया। माही ने कहा, "ये कुछ साल पहले की बात है। दीपक हमारे लिए शानदार क्रिकेटर रहे हैं। लेकिन वह हमेशा मुझसे शिकायत करते थे कि मैं उन्हें कभी डेथ ओवरों में इस्तेमाल नहीं करता। मैंने उनसे कहा था कि जब पावरप्ले में इतनी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो और विकेट ले रहे हो तो फिर डेथ ओवरों में गेदबाजी क्यों करना चाहते हो? 90 प्रतिशत मैचों में हम उन्हें शुरुआत में ही गेंदबाजी कराते थे।"

धोनी ने उस मामले के बारे में बताते हुए कहा, "उनको पसीना बहुत आता है। वह अपने वैरिएशंस भी यूज करना पसंद करते हैं। मैंने कहा था कि नकलबॉल मत डालना, लेकिन उसको लगता है कि उसको सब पता है। उसको लगता है कि हमने दाढ़ी धूप में सफेद की है। उसने नकलबॉल फेंकी जो नौ हो गई।"

नहीं मानी बात

धोनी ने बताया कि काफी कुछ कहने के बाद भी दीपक चाहर ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने बताया, "मैं फिर उनके पास गया। मैंने उनसे जो कहा था वो मैं वैसा यहां बता नहीं सकता। मैंने बस उनसे कहा था कि तुम कितनी सारी गेंदें फेंक सकते हो वो मुझे नहीं देखना है। काफी कुछ सोचने के बाद मैंने उनसे कहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। बाद में वो इस बात को समझे। हम सभी गलती करते हैं और उनसे सीखना हमारा काम है।"

यह भी पढ़ें- MS Dhoni खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन? CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कन्फर्म