Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान MS Dhoni हुक्‍का पीते हुए आए नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें धोनी एक पाइप से धुआं खिंचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि वो हुक्का ही है या कुछ और। फैंस ने एमएस धोनी को काफी ट्रोल किया है। फैंस का मानना है कि धोनी का हुक्का पीना सही नहीं है। वह युवाओं के आदर्श हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Mon, 08 Jan 2024 02:09 PM (IST)
Hero Image
हुक्का पीते हुए धोनी का वीडियो हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी हुक्‍का पी रहे हैं। वीडियो में दिखा कि धोनी ने पाइप से धुंआ खींचा और फिर सामने व बाएं तरफ धुआं छोड़ा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

एमएस धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों, लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय के लिए दुबई में परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे। यहां पर धोनी ने ऋषभ पंत, परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न मनाया था।

धोनी का हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

अब धोनी के पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी को एक पाइप से धुआं खिंचाते और छोड़ते हुए देखे जा सकता है। यह साफ नहीं है कि वह हुक्का है या कुछ और। हालांकि, कई फैंस ने इसे लेकर धोनी को ट्रोल किया। फैंस का कहना है कि धोनी का हुक्का पीना सही नहीं है। वह युवाओं के आदर्श हैं।

— moye moye (@FurgerWithBries) January 6, 2024

फ्लेवर हुक्का के शौकीन हैं धोनी

धोनी के हुक्का पीने को लेकर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए। कुछ फैंस का कहना है कि धोनी फ्लेवर हुक्का पी रहे थे जो कि हानिकारक नहीं है। फैंस ने कहा कि धोनी पहले भी यह बता चुके हैं कि वह फ्लेवर हुक्का पीते हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Shweta Sehrawat ने जड़ा दोहरा शतक, मंधाना को छोड़ा पीछे; रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे धोनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी आईपीएल खेलते हैं। साल 2023 में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब जीता। ऐसा मना जा रहा था कि वह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन उन्होंने 2024 में भी खेलने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें- Nicholas Pooran को मिली 'MI' की कप्तानी, इस धाकड़ खिलाड़ी को कर दिया रिप्लेस