Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy Final: रजत पाटीदार की शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश की टीम ने ली मुंबई पर बढ़त

Ranji Trophy Final रणजी ट्राफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने शानदार शतक लगाया। उनके इस शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ बढ़त बना ली है। मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे।

By Sameer ThakurEdited By: Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:08 AM (IST)
Hero Image
Ranji Trophy Final: रजत पाटीदार ने खेली शतकीय पारी (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्राफी का फाइनल मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम पहली पारी में सरफराज खान के शतक के दम पर 374 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में एमपी ने दमदार बल्लेबाजी की बदौलत बढ़त हासिल की। तीसरे दिन खेल खत्म होने के वक्त टीम ने 3 विकेट पर 368 रन बनाए थे।  

रणजी ट्राफी के फाइनल मैच के चौथे दिन मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 163 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके लगाए हालांकि उनकी इस पारी में भी एक भी छक्का नहीं था।

पाटीदार की शानदार पारी 

इससे पहले पाटीदार ने मैच के तीसरे दिन 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। तीसरे दिन खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने मुंबई की पहली पारी 374 रन के जवाब में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए थे। पाटीदार 67 और आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर खेल रहे थे। पाटीदार ने पहले यश दुबे के साथ मिलकर 72 रनों की साझेदारी की फिर उन्होंने आदित्य श्रीवास्तव के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। उन्होंने इस अहम साझेदारी के दम पर मध्य प्रदेश की टीम को मुंबई के खिलाफ बढ़त दिला दी।

Follow the match ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/cftACdqt8T— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 25, 2022

मध्य प्रदेश के लिए तीसरे सेंचुरियन

मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश की तरफ से फाइनल मैच में यह तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले एमपी के बल्लेबाज यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतक लगाया था। यश ने 133 रन तो शुभम ने 116 रन की पारी खेली थी।