Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बंदूकों के साए में राशिद खान ने भाइयों सहित रचाई शादी, काबुल में दिखा गजब नजारा, Video वायरल

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने काबुल में शादी रचा ली है। राशिद की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसने भी उनकी शादी की खबर सुनी हैरान रह गया। इस मिस्ट्री स्पिनर की शादी की कोई चर्चा नहीं थी और न ही किसी को उम्मीद थी। लोग जमकर राशिद को शादी की बधाई दे रहे हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Fri, 04 Oct 2024 09:53 AM (IST)
Hero Image
अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने रचाई शादी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। राशिद ने काबुल में शादी कर कई लोगों को हैरान कर दिया। राशिद ने चुप-चाप तरीके से निकाह किया। सोशल मीडिया पर जब राशिद की शादी की फोटोज आईं तब लोगों को इसके बारे में पता चला।

जैसे ही राशिद की शादी की तस्वीरें सामने आईं, आते ही ये फोटोज वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

यह भी पढ़ें- AFG vs SA: तोहफा, तोहफा...Rashid Khan ने बर्थडे पर अनोखा रिकॉर्ड बना अफगानिस्तान को दी ऐतिहासिक पार्टी, रच दिया इतिहास

तीन भाईयों के साथ रचाई शादी

काबुल में जो शादी हुई वो अकेले राशिद की नहीं हुई। उनके दो भाईयों भी इसी दिन शादी की। यानी एक ही दिन तीनों भाईयों ने निकाह किया। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया जिसमें मोहम्मद नबी भी शामिल थे। राशिद ने काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में शादी की। इस होटल के बाहर कुछ लोग बंदूकों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का राज है। हालांकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राशिद की पत्नी दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी है।

— Afghan Atalan 🇦🇫 (@AfghanAtalan1) October 3, 2024

मिल रही हैं बधाइयां

राशिद की शादी की इस समय किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसे में जब उनकी शादी की तस्वीरें आईं तो सभी को हैरानी हुई, लेकिन उनके चाहने वालों ने इस मिस्ट्री स्पिनर पर जमकर प्यार लुटाया और शादी की बधाइयां दीं।

यह भी पढ़ें- AFG vs SA: राशिद और नांगेलिया की फिरकी पर नाचे अफ्रीकी बल्लेबाज, अफगानिस्तान ने सीरीज जीतकर रचा इतिहास