Move to Jagran APP

ऋषभ पंत छोड़ने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स, मेगा ऑक्शन में आजमाएंगे किस्मत! एक पोस्ट से मचा दी सनसनी, फैंस से पूछा बड़ा सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आधी रात में ऐसा पोस्ट किया जिसे देख सभी हैरत में पड़ गए हैं। उन्होंने ये पोस्ट आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी को लेकर किया। उनकी इस पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं हैं और आने वाले सीजन में टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Sat, 12 Oct 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
ऋषभ पंत 2017 से दिल्ली फ्रेंचाइजी से आईपीएल खेल रहे हैं

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी करीब है। ये मेगा नीलामी है जिसमें टीमों के पास ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने की सहूलियत होगी। टीमें कुल मिलाकर छह खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती हैं। इस नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। पंत के पोस्ट से उनके दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

पंत ने जब से आईपीएल की शुरुआत की है वह दिल्ली से ही खेले हैं। साल 2017 में वह इस टीम में आए और अब कप्तानी कर रहे हैं। पंत को दिल्ली इस साल रिटेन करेगी या नहीं इस पर कोई जानकारी साफ नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 को लेकर रोहित शर्मा का बहुत बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार के कैच ने नहीं ऋषभ पंत की 'नौटंकी' से भारत ने पलटी थी हारी बाजी

पंत ने किया पोस्ट

पंत इस समय ब्रेक पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें आराम दिया गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए। इस टीम सेलेक्शन के बाद पंत ने आधी रात में ऐसा पोस्ट किया जिसे पढ़कर फैंस का दिमाग हिल गया। पंत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "अगर मैं नीलामी में जाता हूं तो क्या मैं बिकूंगा और कितने में बिकूंगा।"

पंत की इस पोस्ट के बाद फैंस ने गजब रिएक्शन दिए हैं। फैंस को लग रहा है कि पंत दिल्ली में खुश नहीं है और इस टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं।

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) October 11, 2024

फॉर्म में हैं पंत

पंत इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया था। पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद पंत तकरीबन एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने इसी साल आईपीएल में वापसी की लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए थे। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 की जिम्मेदारी निभाई थी और दमदार बल्लेबाजी की थी।

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Catch: पंत ने खींचे रोहित के कान, गिल-कोहली रह गए हैरान, ‘हिटमैन’ के कैच के बाद रिएक्शन हुआ वायरल