Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohit Sharma ने कोलंबो में लगाई रिकॉर्ड्स की झडी, ODI Asia Cup में 10 बार ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

एशिया कप के सुपर 4 में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है। रोहित शर्मा ने उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ रोहित ने एशिया कप में सचिन के बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और रोहित ने अब एक और चतिन का रिकॉर्ड अपने किया।

By Geetika SharmaEdited By: Geetika SharmaUpdated: Tue, 12 Sep 2023 09:45 PM (IST)
Hero Image
रोहित ने एशिया कप में सचिन के बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma score fifty plus runs 10 times in Asia Cup ODI: एशिया कप के सुपर 4 में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है। उन्होंने अपने करियर के 10 हजार रन भी पूरे किए।

रोहित का दमदार अर्धशतक-

रोहित Rohit Sharma ने पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ भी दमदार अर्धशतक जड़ा है। रोहित शर्मा ने उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 48 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के के साथ 53 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 67 गेंदों में 80 रन जोड़े।

रोहित के नाम बड़े रिकॉर्ड्स-

इस बीच रोहित ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा अब तक एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे एशिया कप में दस बार पचास से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान और पहले भारतीय बन गए हैं।

सचिन छूटे पीछे-

रोहित शर्मा ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक तरफ सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar के बड़े रिकॉर्ड्स को विराट कोहली अपने नाम कर रहे हैं। दूसरी तरफ रोहित ने एशिया कप में सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। 

भारत और श्रीलंका का मैच-

अगर मैच की बात करें तो भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका के स्पिनर्स ने भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। जबाव में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 108 रन पर 6 विकेट है। 

एशिया कप वनडे में 50+ पारियां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज:-

पारियां खिलाड़ी
10 रोहित शर्मा
9 सचिन तेंदुलकर
7 नवजोत सिद्धू
6 गौतम गंभीर

ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma और Shubman Gill ने अपने नाम किया ODI का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाली बनी पहली ओपनिंग जोड़ी