Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? हार्दिक पांड्या कप्तान बने रहेंगे! IPL 2025 से पहले MI में हो सकती हैं ये 4 चीजें

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 अब तक का सबसे खराब सीजन रहा और वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम 14 में से केवल 4 मैच ही जीत पाई। टीम प्रबंधन ने सीजन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर बड़ा बदलाव किया। ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटन्स से MI में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
मेगा ऑक्शन से पहले MI में हो सकती हैं चार चीजें। फोटो- बीसीसीआई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी यादगार नहीं रही। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए मुंबई इंडियंस कुछ कड़े कदम उठा सकती है। वहीं, MI टीम के साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी संदेह है। हालांकि, हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बने रह सकते हैं।

मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, चार ऐसी बातें हैं जो चर्चा का विषय बनीं हुई है। आइए जानते हैं इन खास वजहों पर, जिससे एमआई के फैंस का दिल टूट सकता है।

MI और रोहित का टूट सकता है नाता

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीता था। वह आईपीएल में भी टीम की अगुआई करना चाहेंगे। हालांकि, अभी कुछ भी तय नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह मुंबई इंडियंस को छोड़कर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

रोहित ने कप्तान के तौर पर पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं और वह एक और कप जीतने की कोशिश करेंगे। अगर वह MI छोड़कर आईपीएल 2025 की नीलामी में उतरने का फैसला करते हैं तो उनकी काफी मांग होगी।

हार्दिक बने रह सकते हैं कप्तान

MI के आईपीएल 2024 के निराशाजनक सीजन के बावजूद कप्तानी में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसा देखा गया है कि सफल टीमें अपने कप्तानों और खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देती हैं। MI टीम प्रबंधन से सिर्फ एक सीजन के बाद अपने कप्तान को बदलने की उम्मीद नहीं है।

सूर्यकुमार को रिटेन कर सकती है MI

सूर्यकुमार MI में हार्दिक के नेतृत्व में खेलना जारी रख सकते हैं। वह MI के साथ बने रहने का फैसला कर सकते हैं। रोहित के टी20I से संन्यास के बाद सूर्यकुमार को भारतीय टीम का नया टी20I कप्तान बनाया है। सूर्यकुमार ने हार्दिक को पछाड़ कर यह कुर्सी हासिल की है।

जसप्रीत बुमराह को कर सकती है रिलीज

मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक, सूर्यकुमार और बुमराह जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को 15 करोड़ रुपये या उससे अधिक का भुगतान करना संभव नहीं होगा। मेगा ऑक्शन से पहले टीम बुमराह रिलीज कर सकती हैं। अगर बुमराह ऑक्शन का हिस्सा होंगे तो उन पर महंगी बोली लग सकती है।

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा! IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले प्रीति जिंटा की टीम से मिला बड़ा हिंट

यह भी पढे़ं- Video: Rohit Sharma मुंबई की सड़कों पर दौड़ाते हुए नजर आए अपनी Lamborghini, कार का नंबर जीत रहा फैंस का दिल