Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arjun Tendulkar Birthday: बर्थडे पर अर्जुन तेंदुलकर ने सबसे पहले क्‍या किया? पिता Sachin Tendulkar ने कर दिया खुलासा

Arjun Tendulkar Birthday क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज अपने बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन अब 25 साल के हो गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्‍मदिन पर सबसे पहले क्‍या किया पिता सचिन तेंदुलकर ने इस बात का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा उन्‍होंने अर्जुन के बेहतर भविष्‍य की कामना भी की।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:46 PM (IST)
Hero Image
25 साल के हुए अर्जुन तेंदुलकर। इमेज- सोशल मीडिया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन अब 25 साल के हो गए हैं। हाल में अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण वह सुर्खियों में आए थे।

वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा हैं। हालांकि, उन्‍हें अभी तक इंटरनेशनल डेब्‍यू का मौका नहीं मिला है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्‍मदिन पर सबसे पहले क्‍या किया, पिता सचिन तेंदुलकर ने इस बात का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा उन्‍होंने अर्जुन के बेहतर भविष्‍य की कामना भी की।

सचिन ने किया खुलासा 

सचिन तेंदुलकर ने एक्‍स पर लिखा, 'जन्‍मदिन की शुभकामनाएं बेटे। जिंदगी के प्रति तुम्‍हार प्यार और समर्पण देखकर मैं बहुत प्रेरित होता हूं। आज सुबह तुम्‍हें सबसे पहले जिम जाते हुए देखना तुम्‍हारी मेहनत को दर्शाता है। मुझे तुम पर हमेशा से गर्व है। अपने सपनों की तरफ बढ़ने के लिए तुम्‍हारे पास एक और साल है।'

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 24, 2024

IPL में खेले 5 मैच 

इंडियन प्रीमियर लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 5 मैच खेले हैं। IPL 2023 में डेब्‍यू करने वाले अर्जुन ने 5 मुकाबलों में 3 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की और इकॉनमी 9.37 की रही है। मुंबई इंडियंस ने 2021 में 20 लाख रुपये में अर्जुन को अपने साथ जोड़ा था।

ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar Birthday: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन, ‘X’ पर लगा बधाइयों का तांता

प्रथम श्रेणी में प्रदर्शन 

प्रथम श्रेणी में अर्जुन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्‍होंने 13 मैच की 20 पारियों में 21 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 480 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। 15‍ लिस्‍ट ए मैच में उनके नाम 21 विकेट और 62 रन हैं। 21 टी20 मुकाबलों में अर्जुन ने 26 विकेट झटके हैं। साथ ही इस फॉर्मेट में उन्‍होंने 98 रन भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar ने योगराज सिंह के 'कोयला' वाले बयान पर किया तगड़ा पलटवार, टीम का 'हीरा' बनकर चटकाए 9 विकेट