Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'नस्लवादी' टिप्पणी कर बुरे फंसे संजय मांजरेकर, लाइव कमेंट्री के दौरान भारतीय महिला टीम के सदस्य का किया अपमान!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लाइव कमेंट्री के दौरान मांजरेकर ने एक ऐसी बात कह दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने उनकी क्लास लगा दी। मांजरेकर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उनसे यह गलती हो गई।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:11 PM (IST)
Hero Image
संजय मांजरेकर ने मुनीश बाली का किया अपमान।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को अपनी हेट स्पीच के चलते आलोचना का शिकार होना पड़ा। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान लाइव कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के फील्ड कोच पर नस्लवादी टिप्पणी कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर पर क्रिकेट फैंस ने जमकर हमला बोला।

दरअसल, महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले मैच में भारतीय महिला टीम द्वारा खराब फील्डिंग देखने को मिली। मैच के दौरान कई कैच मिस हुए, जिससे न्यूजीलैंड ने 160 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 102 रन ही बना सकी और 58 रन से मुकाबला हार गई।

फील्डिंग कोच को नहीं पहचाना

इसी मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर से फील्डिंग कोच के बारे में पूछा गया। उनके साथी कमेंटेटर ने महिला टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली के बारे में बात की। इस संजय मांजरेकर ने कहा कि उन्हें उत्तर भारत के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। साथ वह मुनीश बाली को पहचान भी नहीं पाए। मांजरेकर के इस जवाब पर क्रिकेट फैंस भड़क गए।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

लाइव कमेंट्री के दौरान मांजरेकर ने कहा, 'माफ करिए मैंने उनको पहचाना नहीं। उत्तर भारत के खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान नहीं होता।' इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। बीसीसीआई से उन पर बैन लगाने तक की मांग हो गई।

— Naeem𝕏 (@18ModernMaster) October 5, 2024

58 रन से भारत को मिली शिकस्त

मैच की बात करें तो सोफी डिवाइन के 36 गेंद पर नाबाद 57 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए। रेणुका ठाकुर सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। रोजमैरी मेयर ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए।

यह भी पढे़ं- IND W vs NZ W: करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर लगाई जमकर फटकार

यह भी पढे़ं- Women's T20 world Cup: भारत ने हारकर भी बना डाले रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों के हिस्से भी आए कीर्तिमान