IND vs AFG: हिन्दुस्तान में पहली बार ये काम करने जा रहे हैं श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ बजाएंगे बिगुल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए भावनात्मक रूप से ...और पढ़ें
-1789199135915_m.webp)
श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। इस सीरीज से एक बार फिर श्रेयस अय्यर पर फोकस लौटेगा और सभी की नजरें रहेंगी कि अय्यर किस तरह से विश्व विजेता टीम की कप्तानी करते हैं। इस सीरीज के साथ अय्यर एक काम भारत में पहली बार करेंगे। ऐसा काम जो टीम इंडिया में रहते हुए उन्होंने अभी तक अपने देश में नहीं किया।
अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बाद अचानक टीम में लाया गया और कप्तानी दी गई। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ये जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन उनको बाहर कर अय्यर की नियुक्ति हुई। अय्यर की कप्तानी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उनकी कप्तानी वाली पहली सीरीज में भारत को आयरलैंड के हाथों हार मिली थी और फिर इंग्लैंड ने हराया था। जिम्बाब्वे में जाकर उनके हिस्से जीत आई थी।
पहली बार करेंगे ये काम
अब बारी अफगानिस्तान की है और इसी के साथ अय्यर पहली बार भारत में बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। ये पहला मौका होगा जब अय्यर भारत में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। अय्यर ने जब से भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाली है तब से वह विदेशों में ही खेले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार अय्यर अपने देश में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
यूं तो इस सीरीज का होस्ट अफगानिस्तान और भारत मेजबान टीम की तरह इस सीरीज में उतर रहा है, लेकिन भारत के लिए स्थितियों तो घरेलू ही हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहेगी।
बारिश न बिगाड़ दे खेल
हालांकि, एक डर बारिश का है। सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। पहले मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच वाले दिन यानी 13 सितंबर को 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है और इसमें सबसे ज्यादा बारिश रात के समय होने का अनुमान है।
