सौरव गांगुली हुए विलायती, इस विदेशी टीम की संभाली जिम्मेदारी; बन गए हेड कोच
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक विदेशी टीम की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें इस टीम का हेड कोच बनाया गया है। ये पहली बार जब गांगुली किसी भी टीम के हेड कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। गांगुली की गिनती भारत के महान कप्तानों में होती है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली अब एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गांगुली ये पारी भारत में नहीं बल्कि विदेश में शुरू करेंगे। उन्हें एक विदेशी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। गांगुली को एसए20 लीग की टीम प्रीटोरिया कैपिटल्स का कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
ये पहली बार होगा कि गांगुली किसी टीम की कोचिंग करेंगे। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं, लेकिन सिर्फ मेंटर के जरिए। प्रीटिरिया भी इसी फ्रेंचाइजी की टीम है और गांगुली को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस कोच की लेंगे जगह
गांगुली से पहले इंग्लैंड के जोनाथन ट्रोट इस टीम के कोच थ। ट्रोट अफगानिस्तान नेशनल टीम के भी कोचिंग कर चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख गांगुली का स्वागत किया है और ट्रोट का शुक्रिया अदा किया है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, "प्रिंस कैपिटल्स कैम्प में नया फ्लेवर लाने को तैयार हैं। हम सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त कर काफी खुश हैं।"
ट्रोट को लेकर फ्रेंचाइजी ने लिखा, "जोनाथन ट्रोट आपकी लीडरशिप और प्रतिबद्धता के लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे। आपको अपने अगले काम के लिए बधाइयां।"
Jonathan Trott, forever grateful for your leadership and unwavering dedication to the team 🙌
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) August 23, 2025
All the best on your next adventure! Once a Capital, always a Capital! 🩵#RoarSaamMore #BetwaySA20 pic.twitter.com/WE8jnyppp3
संभाली कई जिम्मेदारी
गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। क्रिकेट को साल 2008 में अलविदा कहने के बाद वह कई तरह की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव और अघ्यक्ष रहे। यहां से क्रिकेट प्रशासन में उनका दखल बढ़ा और वह बीसीसीआई के अध्यक्ष तक बने। इसके अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला टीम से जुड़े। 2019 में वह दिल्ली के मेंटर था और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बने।
बीसीसीआई छोड़ने के बाद वह एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौटे और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली। विमंस लीग में भी वह दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के साथ जुड़े।
यह भी पढ़ें- रोहित-विराट को कब तक खेलना चाहिए वनडे क्रिकेट? सौरव गांगुली दे दिया सटीक जवाब
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly की नजरें फिर से CAB अध्यक्ष बनने पर, अपने बड़े भाई से करनी होगी लड़ाई!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।