Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जिनकी वजह से हम सुरक्षित, उन शहीदों को सलाम...', कारगिल विजय दिवस पर सचिन तेंदुलकर से लेकर गौतम गंभीर तक ने दी श्रद्धांजलि

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए करगिल युद्ध को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। ये युद्ध 26 जुलाई को खत्म हुआ था और इसलिए इस दिन को विजय दिवस के तौर पर जाना जाता है। इस दिन को याद करते हुए भारत के कई क्रिकेटरों ने सैनिकों को बलिदान को याद किया है और उन्हें श्रृद्धंजलि दी है।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
भारतीय क्रिकेटरों ने करगिल युद्ध को किया याद

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ बना रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए इस युद्ध में देश का कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी और देश को जीत दिलाई थी। संकट के इस काल में पूरा देश एकजुट हो गया था। आज के दिन भारत का हर नागरिक वीरों की शहादत को याद कर रहा है और इसमें क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं हैं।

On Kargil…— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 26, 2024

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत के शहीद हुए सैनिकों को याद किया है और उनको श्रृ्द्धांजलि दी है। 26 जुलाई 1999 को ये युद्ध खत्म हुआ था और इसलिए आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सचिन तेंदुलकर बलिदानियों को किया याद

सचिन तेंदुलकर ने इस विजय दिवस के मौके पर बलिदान देने वाले सैनिकों को याद किया है। सचिन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों के महान बलिदानों की याद दिलाता है। २5 साल पहले, उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमारे देश की रक्षा की। उनकी वीरता और निःस्वार्थता ने हमें गर्व और सम्मान से भर दिया। आज, हम उन सभी वीर जवानों को सलाम करते हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं।"

'सैनिकों के  ऋणी हैं हम' - गौतम गंभीर 

टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर गए टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस युद्ध में सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। गंभीर ने कारिगल युद्ध के जवानों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हम हमारे सैनिकों के काफी ऋणी हैं।"