Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs SL 2nd ODI: पहली ही गेंद पर देखने को मिला मियां मैजिक, मोहम्‍मद सिराज ने जहीर खान के क्‍लब में मारी एंट्री

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहली ही गेंद पर मोहम्‍मद सिराज ने पथुम निसांका को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। निसांका गोल्‍डन डक का शिकार हुए। इसके साथ ही सिराज ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
सिराज ने पहली गेंद पर दिला दी सफलता। इमेज- बीसीसीआई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर मोहम्‍मद सिराज ने पथुम निसांका को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। निसांका गोल्‍डन डक का शिकार हुए। इसके साथ ही सिराज ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

जहीर खान के क्‍लब में शामिल हुए

सिराज श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले जहीर खान ने 2 और प्रवीण कुमार ने 1 बार यह कारनामा किया है। जहीर खान ने साल 2000 में कोलंबो में सनथ जयसूर्या को पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया था।

इसके बाद 2009 में दिल्‍ली में उन्‍होंने वनडे की पहली गेंद पर उपुल थरंगा का विकेट चटकाया था। इसके बाद 2010 में प्रवीण कुमार ने दांबुला में खेले गए एकदिवसीय मैच की पहली गेंद पर उपुल थरंगा को पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई थी। अब मोहम्‍मद सिराज की इस खास क्‍लब में एंट्री हो गई है।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: चोट से जूझ रही श्रीलंका टीम को लगा एक और झटका, प्रमुख खिलाड़ी हुआ वनडे सीरीज से बाहर

पहला ओवर मेडन किया

भारत की ओर से सिराज ने पहला ओवर किया। इस ओवर में उन्‍होंने कोई रन नहीं दिया और 1 विकेट चटकाया। उन्‍होंने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद की, निसांका ने बचाव किया। गेंद बल्‍ले का किनारा लेकर सीधे केएल राहुल के हाथों में समा गई। निसांका ने 1 गेंद का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। सीरीज के पहले वनडे में निसांका ने शानदार बल्‍लेबाजी की थी। उन्‍होंने 75 गेंदों पर 56 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: KL Rahul Athiya Shetty ने की चैरिटी की शुरुआत, धोनी-विराट समेत कई दिग्गजों ने भी दिया साथ