Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SL W vs NZ W: श्रीलंका ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, Chamari Athapaththu ने शतक जड़कर किया कमाल

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मजबूत शूरुआत की। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू और विशमी गुणरत्ने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 108 रन बनाए। वहीं गुणरत्ने 74 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका ने पहली बार न्यजीलैंड को हराया।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Wed, 28 Jun 2023 07:30 AM (IST)
Hero Image
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बनाया इतिहास। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है। टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 9 विकेट से मात दी। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि श्रीलंका ने न्यूजीलैंड महिला टीम को हराया है। इससे पहले किसी भी फॉर्मेट में श्रीलंका महिला टीम न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला गया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 28 ओवर का किया गया। न्यूजीलैंड ने तय 28 ओवरों में 5 विकेट खोकर 170 रन बनाए। अमेलिया केर ने 40 रन की पारी खेली।

पहली बार न्यूजीलैंड को हराया

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मजबूत शूरुआत की। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू और विशमी गुणरत्ने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 108 रन बनाए। वहीं, गुणरत्ने 74 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका महिला टीम ने किसी भी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की टीम को पहली बार हराया। 

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) June 27, 2023

इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान चमारी अटापट्टू ने भी इतिहास रचा। वह श्रीलंका की पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने वनडे करियर में 3000 रन बनाए। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही चमारी अटापट्टू ने अपना सातवां वनडे शतक जमाया। उन्होंने 83 गेंद पर 11 और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाए।

चमारी अटापट्टू ने रचा इतिहास

बाएं हाथ की इस बल्लेबाज के नाम अब 93 मैचों में 3059 वनडे रन हैं। उन्होंने महिला वनडे में 33.61 के औसत और 71.10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। विशेष रूप से, अटापट्टू 2023 में अब तक जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने तीन वनडे मैचों में 109.50 की औसत और 121.66 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं।