Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1983 में कपिल देव ने अंग्रेजों से वसूला था “लगान”, सेमीफाइनल में दी थी पटखनी; तीसरी बार भिड़ेगा भारत

T20 world cup 2022 Ind vs Eng 2 Semi Finals भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 22 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 12 बार तो इंग्लैंड 10 बार जीत हासिल की है।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Tue, 08 Nov 2022 02:20 PM (IST)
Hero Image
टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 22 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 12 बार तो इंग्लैंड 10 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने इंग्लैंड को दो बार शिकस्त दी है।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार सेमीफाइनल में भिड़ंत हो चुकी है। पहली बार 1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। दूसरी बार 1987 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था।

इंग्लैंड की धरती पर भारत ने दी थी मात

1983 के एकदिवसीय विश्व कप में मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया था। इंग्लैंड के कप्तान बॉब विलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 213 रन पर समेट दिया। कपिल देव ने 35 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं, मोहिंदर अमरनाथ और रोजर बिन्नी को दो-दो विकेट मिला, जबकि कीर्ति आजाद एक विकेट लेने में सफल रहे थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशपाल शर्मा (61) और संदीप पाटिल (नाबाद 51) की दमदार पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। फाइनल में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर भारत विश्व विजेता बना था।

1987 के विश्व कप में मिली था मात

एकदिवसीय विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरी बार सेमीफाइनल 1987 में खेला गया। यह भारत के वानखेड़े में खेला गया था। भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 219 रन पर ऑल आउट हो गया था।

गुरुवार को एडिलेड के मैदान पर भारत टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगा। भारत जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करना चाहेगा। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल फॉर्म में हैं। वहीं अर्शदीप, भुवनेश्वर और मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- India vs England Semi Final: इंग्लैंड टीम में सूर्यकुमार यादव का खौफ, खिलाड़ी ही नहीं कोच भी डरे हुए

यह भी पढ़ें- T20 WC 2022: हरभजन ने पकड़ी ली अश्विन की ये हरकत, ट्वीट कर लिए मजे; देखें वीडियो