Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs PAK: T20 World Cup इतिहास में 8वीं बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, अभी तक हुए मुकाबलों पर एक नजर

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 1 जून से होगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। 5 जून को दोनों टीमें न्यूयॉर्क में आमने-सामने होंगे। हालांकि फैंस की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी होंगी। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने हुए थे।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 05 Jan 2024 09:37 PM (IST)
Hero Image
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक भारत और पाकिस्तान 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। शुक्रवार को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 1 जून से होगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। 5 जून को दोनों टीमें न्यूयॉर्क में आमने-सामने होंगे। हालांकि, फैंस की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी होंगी। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने हुए थे।

आठवीं बार होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें न्यूयॉक में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान 8वीं बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। अभी तक हुए सात मुकाबलों में भारत ने 6-1 से बढ़त बनाई हुई है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली थी।

यह भी पढे़ं- T20 World Cup 2024 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ एलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, देखिए पूरा कार्यक्रम

एक नजर में देखें सभी मैचों का हाल

  • 2007 (ग्रुप स्टेज)- मैच टाई हुआ (बाद में बॉल आउट में भारत ने जीत हासिल की)
  • 2007 (फाइनल)- फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया
  • 2012 (सुपर-8) - भारत 8 विकेट से जीता
  • 2014 (सुपर-8) - भारत 7 विकेट से जीता
  • 2016 (सुपर-8) - भारत 6 विकेट से जीता
  • 2021 (ग्रुप स्टेज) - पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया
  • 2022 (ग्रुप स्टेज) - भारत 4 विकेट से जीता

ग्रुप-ए में रखा गया है भारत को

बता दें कि टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका को रखा गया है। सभी टीमें लीग स्टेज में सभी टीमों के एक-एक मुकाबले खेलेंगी।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बिहार के लाल ने किया कमाल, इतनी छोटी उम्र में डेब्यू कर रचा नया इतिहास