Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

T20WC 2022: श्रीलंका के इस क्रिकेटर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सिडनी में किया गया गिरफ्तार

T20 World Cup 2022 श्रीलंका के इस क्रिकेटर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है और उसे सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया। इस क्रिकेटर को चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया गया था लेकिन उसे श्रीलंका वापस नहीं भेजा गया था।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay SavernUpdated: Sun, 06 Nov 2022 08:10 AM (IST)
Hero Image
T20WC 2022 Sri Lanka cricket team (AP Photo)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणाथिलाका को शनिवार को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। श्रीलंका की पूरी टीम रविवार की सुबह इस खिलाड़ी के बिना ही स्वदेश वापस लौट गई। गुणाथिलाका तीन हफ्ते पहले ही चोटिल हो गए थे और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह बाद में टीम में आशेन बंडारा को शामिल किया गया था। चोटिल होने के बाद साथ ही टीम से बाहर किए जाने के बाद भी टीम प्रबंधन ने गुणाथिलाका को श्रीलंका वापस नहीं भेजा था और वो टीम के साथ बने हुए थे। 

31 साल के दानिष्का गुणाथिलाका टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं साथ ही राइट आर्म आफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। इन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी टीम के लिए वार्मअप मैच में हिस्सा लिया था साथ ही पहले दौरे का भी एक मैच खेला था। हालांकि श्रीलंका सुपर 12 में पहुंच गई थी, लेकिन चोटिल होने की वजह से वो टीम से बाहर हो गए और एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। चोटिल होने के बाद भी वो टीम के साथ ही आस्ट्रेलिया में बने रहे थे। 

श्रीलंका की टीम ने दासुन शनाका की कप्तानी में अपना आखिरी ग्रुप मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और इसमें मिली हार के बाद ये टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई थी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। श्रीलंका की टीम ने सुपर 12 के पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की थी जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली थी। दो मैचों में जीत के साथ ये टीम सिर्फ 4 अंक अर्जित कर पाई थी और अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का समापन किया।