Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बढ़ी SA की मुश्किलें, फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए Temba Bavuma, लंगड़ाते हुए गए मैदान से बाहर

भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। भारत 31 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीत पाया है। टेम्बा पहले दिन मैच के सेशन में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर गए। 20वें ओवर में चौके को रोकने के चलते बावुमा के साथ यह घटना हुई।

By Geetika SharmaEdited By: Geetika SharmaUpdated: Tue, 26 Dec 2023 06:39 PM (IST)
Hero Image
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा खिचाांव के कारण मैदानसे बाहर लौटे। फोटो- एक्स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Temba Bavuma injured: भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। भारत 31 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीत पाया है।

टेम्बा बावुमा हुए चोटिल-

इस बीच रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इतिहास रचने की कोशिश करेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत इस जीत के साथ इतिहास रच के वर्ल्ड कप की हार को भुलाने की कोशिश करेगी। इस बीच भारत के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बीच दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं।

हैमस्ट्रिग में हुआ खिचाव-

टेम्बा पहले दिन मैच के पहले सेशन में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर गए। बावुमा के साथ 20वें ओवर में गेंद को चौके से रोकने के चलते यह घटना हुई। ऐसे में अब तक टेम्बा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएंगे या नहीं अब इस बात की जानकारी नहीं मिला पाई है। 

ये भी पढ़ें:- SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में क्‍यों नहीं खेल रहे हैं Mohammed Shami? ये हैं असली वजह

मैच का हाल-

अगर मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजों करते हुए बारतीय बल्लेबाजो को जमकर धोया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 176 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 19 रन पर एक विकेट गंवा दिया। 

रबाडा ने किया शानदार प्रदर्शन-

 दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी कहर बरपाती गेंद से सबसे पहले रोहित शर्मा का शिकार किया इसके बाद रबाडा ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर का विकेट लिया इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का विकेट अपने नाम किया।

सेंचुरियन में बल्ले से तबाही मचाएंगे Rohit Sharma, MS Dhoni के बड़े रिकॉर्ड को करेंगे धराशायी, ऐसे करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय