Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AUS Test: इसलिए महत्वपूर्ण है इंदौर टेस्ट, भारत यहां जीता तो WTC के फाइनल में करेगा क्वालीफाई

भारत अगर अगले दोनों टेस्ट जीतता है तो तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। यदि भारत अगले दोनों टेस्ट हार जाता है तो श्रीलंका और न्यूजीलैंड की सीरीज पर हमें निर्भर रहना होगा। यदि श्रीलंका वहां दोनों टेस्ट जीतता है तो वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Sat, 25 Feb 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
होलकर स्टेडियम में होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच। फाइल फोटो

इंदौर, कपीश दुबे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की गदा पर नजरें टिकाए भारतीय टीम शनिवार को इंदौर में कदम रखेगी। यहां के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट होना है। परिणाम के लिहाज से 1 मार्च से होना वाला मुकाबला भारत के लिए अहम है। तसल्ली इतनी है कि इंदौर का होल्कर स्टेडियम भारत का अजेय किला कहलाता है और यहां टीम ने हर टेस्ट एकतरफा अंदाज में जीते हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया को यहां कभी कोई जीत नसीब नहीं हुई है। इंदौर पहुंचने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से तीसरे टेस्ट से हट गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ इंदौर में टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय खिलाड़ी दूसरा टेस्ट समय से पहले जीतने के बाद परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अपने घर लौट गए थे। अब सभी अलग-अलग फ्लाइट से 25 फरवरी को इंदौर लौट रहे हैं।

भारत जीता तो WTC के फाइनल में करेगा क्वालीफाई

वर्तमान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष दो स्थान पर हैं। टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक मैच जीतने के 12 अंक और ड्रा के चार अंक मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के 136 जबकि भारत के 123 अंक हैं। भारत पर धीमी ओवर गति के कारण पांच अंक की पेनाल्टी लगी थी, जिससे भारत के अंक कम हुए थे। इसी कारण इंग्लैंड के 12 अंक कम हुए हैं। हालांकि, हर देश ने अलग-अलग संख्या में टेस्ट खेले हैं। इसलिए प्रतिशत के आधार पर गणना होती है। ऑस्ट्रेलिया 66.67 प्रतिशत के साथ पहले जबकि भारत 64.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंदौर भारत का अजेय किला

इंदौर में भारत ने दो टेस्ट खेले हैं और दोनों ही बड़े अंतर से जीते हैं। वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड को चार दिन में ही 321 रनों से पराजित किया था। वहीं वर्ष 2019 में बांग्लादेश को तीन दिन में ही पारी और 130 रनों से हराया था। दोनों ही टेस्ट में खेले अधिकांश खिलाड़ी इस बार भी टीम का हिस्सा हैं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम यहां पहली बार टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने होलकर स्टेडियम में वर्ष 2017 में एकमात्र वनडे खेला है, जिसमें भारत ने उसे 5 विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें- हैरी ब्रूक और रूट के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, पहले दिन बनाया 300 के पार का स्कोर

यह भी पढ़ें- Harry Brook ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड, 145 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज