Move to Jagran APP

करवाचौथ के दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली डूबे कृष्ण भक्ति में, जमकर झूमे दोनों, Video वायरल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली करवाचौथ वाले दिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दिए। दोनों ने साथ में कीर्तन में हिस्सा लिया। कोहली और अनुष्का कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। इस जोड़े का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के ही फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Mon, 21 Oct 2024 11:35 AM (IST)
Hero Image
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भक्ति में डूबे (PC- Twitter)

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु टेस्ट मैच हार जाने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ नजर आए। भारत को कल ही बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा और शाम को कोहली अपनी पत्नी के साथ दिखे। दोनों ने मुंबई में एक खास पूजा में हिस्सा लिया और इस दौरान ये जोड़ा बेहद खुश, झूमता नजर आया।

कोहली और अनुष्का का इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रविवार शाम का बताया जा रहा है। इस वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है। इस वीडियो में दोनों एक भजन संध्या में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का सफेद सूट में हैं तो कोहली भी कैजुअल कपड़ों में सिर पर कैप लगाए हुए हैं।

जमकर झूमे दोनों

वीडियो में दोनों कृष्ण भक्ति में नजर आ रहे हैं। अनुष्का खुद भजन गाती दिखाई दे रही हैं। अनुष्का बेहद मस्ती में झूम रही हैं और उनके पास में लाल कैप पहने कोहली भी मुस्कुरा रहे हैं। दोनों भगवान की भक्ति में पूरी तरह से लीन और खोए हुए नजर आ रहे हैं।

— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 21, 2024

कोहली और अनुष्का के पहले ही इस तरह कीर्तन में जाने के वीडियो सामने आए हैं। दोनों हाल ही में लंदन शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में अनुष्का का अचानक से भारत आना और कोहली के साथ कीर्तन अटैंड करना सरप्राइज की तरह है।

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) October 21, 2024

दूसरे टेस्ट पर नजरें

कोहली ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। कोहली ने 102 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली थी। उनसे शतक की उम्मीद थी लेकिन वह चूक गए थे। इसी के साथ उनके 81वें शतक का इंतजार भी बढ़ गया था। पुणे में 24 अक्तूबर से दूसरा टेस्ट शुरू हो रहा है। कोहली इस मैच में रन बरसाने की कोशिश करेंगे। उनकी कोशिश यहां बड़ी पारी खेल भारत को जीत दिलाने की होगी।