Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WPL 2023 MI Squad: मुंबई इंडियंस ने इंग्‍लिश ऑलराउंडर को हरमनप्रीत से मोटी रकम पर खरीदा, ऐसा है पूरा स्‍क्‍वाड

WPL 2023 Mumbai Indians Squad महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर पर खिलाड़‍ियों की नीलामी संपन्‍न हुई। मुंबई इंडियंस ने कप्‍तान हरमनप्रीत कौर से मोटी रकम पर इंग्लिश ऑलराउंडर को खरीदकर फैंस को चौंकाया। यहां जानें कि मुंबई इंडियंस स्‍क्‍वाड में किसे जगह मिली।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 14 Feb 2023 10:44 AM (IST)
Hero Image
Mumbai Indians WPL Squad: मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL Auction 2023, Mumbai Indians। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर पर संपन्‍न महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी में फैंस को चौंका दिया।

मुंबई इंडियंस ने इंग्लिश ऑलराउंडर नाट सिवर (3.2 करोड़ रुपये) को कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (1.8 करोड़ रुपये) से मोटी रकम पर खरीदा। मुंबई इंडियंस ने नीलामी के बाद अपना 17 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार किया, जिसमें से 6 विदेशी खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: WPL 2023: Mumbai Indians ने बनाया कप्तान, तो Harmanpreet Kaur का दिल छू लेने वाला रिएक्शन हुआ वायरल

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्‍करण की शुरुआत 4 मार्च को होगी और 26 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम और डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को संपन्‍न नीलामी में अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया है।

WPL Auction 2023: मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।

यह भी पढ़ें: WPL Auction 2023: 'पिता ने दिया साथ, बेटी ने किया धमाल', अंडर-19 की इस स्टार को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा 

खिलाड़‍ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच हुई जंग

# Harmanpreet Kaur - हरमनप्रीत कौर का नाम आया। आरसीबी और दिल्‍ली कैपिटल्‍स में छिड़ी जंग। मुंबई भी रेस में शामिल हुआ। दिल्‍ली ने मुंबई से भिड़ंत जारी रखी। यूपी वॉरियर्स ने भी पैडल उठाया। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

Natalie Sciver - इंग्‍लैंड की ऑलराउंडर नाट सिवर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। मुंबई और यूपी वॉरियर्स के बीच सिवर को लेकर हुआ घमासान। मुंबई इंडियंस ने नाट सिवर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

Amelia Kerr - न्‍यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमिलिया कर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने एमिलिया कर को 1 करोड़ रुपये में खरीदा।

Pooja Vastrakar - भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्‍त्राकर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्‍ली और मुंबई के बीच हुआ घमासान। यूपी वॉरियर्स भी रेस में शामिल हुआ। मुंबई इंडियंस ने पूजा वस्‍त्राकर को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

Yastika Bhatia - भारत की विकेटकीपर बल्‍लेबाज यस्तिका भाटिया का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। गुजरात और मुंबई ने पैडल उठाए। यूपी वॉरियर्स भी रेस में शामिल हुई। मुंबई इंडियंस ने यस्तिका भाटिया को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Heather Graham - ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी हीथर ग्राहम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

Isabelle Wong - इसाबेल वोंग का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने वोंग को बेस प्राइस में खरीदा।

Amanjot Kaur - भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने अमनजोत कौर को 50 लाख रुपये में खरीदा।

Dara Gujaral - दारा गुजराल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई ने बेस प्राइस में खरीदा।

Saika Ishaque - साईका इशाक का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

Hayley Matthews - हेली मैथ्‍यू का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

Chloe Tryon - क्‍लोए ट्रायोन का नाम दोबारा आया। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।

Humaira Kazi - हुमाएरा काजी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

Priyanka Bala - प्रियंका बाला का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

Sonam Yadav - सोनम यादव संयुक्‍त रूप से सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जो नीलामी में शामिल हुईं। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। बाएं हाथ की स्पिनर मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगी।

Neelam Bisht - नीलम बिश्‍ट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। नीलम बिश्‍ट को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

Jintamani Kalita - जिंतामनी कल‍िटा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने कलिटा को बेस प्राइस पर खरीदा।

यह भी पढ़ें: WPL Auction 2023: 'मेरे लिए मेरा परिवार', RCB से मिली मोटी रकम के बाद Richa Ghosh ने कहीं दिल छू लेने वाली बात