Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

T20 World Cup 2024: 3 अक्‍टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज, अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड से टकराएगी भारतीय टीम; देखें पूरा शेड्यूल

Womens T20 World Cup 2024 schedule विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का अपडेट शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट के 9वें सीजन का 3 अक्‍टूबर से आगाज होगा। वहीं भारतीय टीम 4 अक्‍टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश में खेला जाना था। हालांकि देश के हालातों को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:05 PM (IST)
Hero Image
3 अक्‍टूबर को खेले जाएंगे 2 मुकाबले। इमेज- BCCI

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का अपडेट शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट के 9वें सीजन का 3 अक्‍टूबर से आगाज होगा। वहीं भारतीय टीम 4 अक्‍टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश में खेला जाना था।

हालांकि, देश के हालातों को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। यूएई में सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। इन टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। 

2 ग्रुप में बांटा गया

  • ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका
  • ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

ये भी पढ़ें: PAK W vs SA W: महिला टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका का विजयी आगाज, पहले टी20I में पाकिस्तान को आसानी से पीटा

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का शेड्यूल

  • 3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
  • 6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
  • 8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
  • 9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
  • 10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
  • 11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
  • 13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह
  • 14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई
  • 18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह
  • 20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई

The updated fixture list for the ICC Women’s #T20WorldCup 2024 is here 🗒

https://t.co/0tm0GRWsP1 pic.twitter.com/dd2lEkiNmg

— T20 World Cup (@T20WorldCup) September 17, 2024

ये भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2024 Prize Money: चैंपियन टीम पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा, पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में दोगुनी है प्राइज मनी