Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup Golden Bat Winners: वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज को मिलता है गोल्‍डन बैट, जानें अब तक किसको मिला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रविवार को वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपने तीसरे जबकि ऑस्‍ट्रेलिया अपने छठे खिताब पर टकटकी लगाए रखी हुई है। मगर इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसे भी अवॉर्ड्स हैं जो खिलाड़‍ियों के लिए अहम होते हैं क्‍योंकि इससे उन्‍हें पहचान मिलती है। ऐसे ही मिलता है गोल्‍डन बैट अवॉर्ड।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Sat, 18 Nov 2023 08:38 AM (IST)
Hero Image
World Cup के इतिहास में अब तक किस-किसको मिला गोल्डन बैट?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup Golden bat Winners: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और 20 साल बाद दोनों टीम फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी।

फैंस को फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें आईसीसी की तरफ से विजेता टीम को 40 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, इसके अलावा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स को गोल्डन बैट और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को गोल्डन बॉल दी जाती है। गोल्डन बैट की रेस में विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं।

आईसीसी वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल्डन बैट भारतीय टीम के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने दो बार गोल्डन बैट जीता है, जबकि भारत की तरफ से पिछले विश्व कप में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं विश्व कप में गोल्डन बैट जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट।

World Cup के इतिहास में अब तक किस-किसको मिला गोल्डन बैट?

1975 ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड
1979 गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज
1983 डेविड गोवर इंग्लैंड
1987 ग्राहम गूच इंग्लैंड
1992 मार्टिन क्रॉ न्यूजीलैंड
1996 सचिन तेंदुलकर भारत
1999 राहुल द्रविड़ भारत
2003 सचिन तेंदुलकर भारत
2007 मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया
2011 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका
2015 मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड
2019 रोहित शर्मा भारत

1. 1975 - ग्लेन टर्नर- न्यूजीलैंड

रन- 333

देश- न्यूजीलैंड

इनिंग- 4

स्ट्राइक रेट- 68.51

हाईएस्ट स्कोर- 171*

यह भी पढ़ें:

ODI World Cup के इतिहास में जानें अब तक कौन-कौन बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, क्या इस बार Virat Kohli जीतेंगे अवॉर्ड?

2. 1979 (गॉर्डन ग्रीनिज)- वेस्टइंडीज

रन- 253

देश- वेस्टइंडीज

इनिंग- 4

स्ट्राइक रेट- 62.31

हाईएस्ट स्कोर- 106*

3. 1983 डेविड गोवर- इंग्लैंड

रन- 384

देश- इंग्लैंड

इनिंग- 7

स्ट्राइक रेट- 84.95

हाईएस्ट स्कोर- 130

4. ग्राहम गूच, 1987 (इंग्लैंड)

रन- 471

देश- इंग्लैंड

इनिंग- 8

स्ट्राइक रेट- 70.29

हाईएस्ट स्कोर- 115

5. मार्टिन क्रॉ,1992 (ऑस्ट्रेलिया)

रन- 456

देश- ऑस्ट्रेलिया

इनिंग- 9

स्ट्राइक रेट- 90.83

हाईएस्ट स्कोर- 100

6. सचिन तेंदुलकर,1996 (भारत)

रन- 523

देश- भारत

इनिंग- 7

स्ट्राइक रेट- 85.85

हाईएस्ट स्कोर- 137

7.राहुल द्रविड़, 1999 (भारत)

रन- 461

देश- भारत

इनिंग- 8

स्ट्राइक रेट- 85

हाईएस्ट स्कोर- 145

8.सचिन तेंदुलकर, 2003 (भारत)

रन- 673

देश- भारत

इनिंग- 11

स्ट्राइक रेट- 89

हाईएस्ट स्कोर- 152

9. मैथ्यू हेडन 2007 (ऑस्ट्रेलिया)

रन- 659

देश- ऑस्ट्रेलिया

इनिंग- 10

स्ट्राइक रेट- 101

हाईएस्ट स्कोर- 158

10. तिलकरत्ने दिलशान2011 (श्रीलंका)

रन- 500

देश- श्रीलंका

इनिंग- 9

स्ट्राइक रेट- 90

हाईएस्ट स्कोर- 144

11. मार्टिन गप्टिल 2015 (न्यूजीलैंड)

रन- 547

देश- न्यूजीलैंड

इनिंग- 9

स्ट्राइक रेट- 104

हाईएस्ट स्कोर- 234*

12.रोहित शर्मा, 2019 (भारत)

रन- 648

देश- भारत

इनिंग- 9

स्ट्राइक रेट- 98

हाईएस्ट स्कोर- 140