Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WPL 2023 GG vs MI: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले को किया गया रिशेड्यूल, जानें अब कब होगा मैच

WPL 2023 GG vs MI टॉस शाम 7.30 बजे होगा। बोर्ड ने आगे कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शाम 6.25 बजे शुरू होगा। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Sat, 04 Mar 2023 03:49 PM (IST)
Hero Image
मुंबई और गुजरात के बीच होगा महिला आईपीएल का पहला मैच।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को एक बयान में कहा, मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन मैच को रिशेड्यूल किया गया है। मैच अब रात 8 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में शुरू होगा।

टॉस शाम 7.30 बजे होगा। बोर्ड ने आगे कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शाम 6.25 बजे शुरू होगा। बयान में कह गया है, "प्रशंसकों के लिए गेट भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे खुलेंगे और वे भव्य उद्घाटन समारोह देख सकेंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा।"

एशले गार्डनर पर होगी सभी की निगाहें

गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी गुजरात की कप्तानी करेंगी और हरमनप्रीत कौर मुंबई की कप्तानी करेंगी। गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की कीमत मूनी को दी, जबकि उनकी ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी एशले गार्डनर नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ियों में से एक थी। गुजरात जायंट्स स्नेह राणा से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। गुजरात ने स्नेह पर महिला आईपीएल ऑक्शन में 75 लाख रुपये की बोली लगाई थी।

मुंबई भी है तैयार

वहीं दूसरी ओर हरमनप्रीत को मुंबई ने 1.8 करोड़ में खरीदा और उनका लक्ष्य अपनी कप्तानी टीम को जीत दिलाने में होगी। सुर्खियों में इंग्लैंड की नताली साइवर होंगी, जिनसे दबदबा कायम रहने की उम्मीद होगी। इस बीच, भारत की हरफनमौला खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार मुंबई के लिए एक बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने की संभावना है।

सितारे बिखेरेंगे जलवा

टूर्नामेंट के ओपनर में ग्लिट्ज और ग्लैमर जोड़ने के लिए बॉलीवुड सितारे होंगे, जिसमें कियारा आडवाणी और कृति सेनन शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा, सबसे पहले, गायक-गीतकार एपी ढिल्लों मंच पर अपने कुछ संगीतमय चार्टबस्टर्स का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढे़ं- WPL 2023 GG vs MI: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें

यह भी पढ़ें- WPL 2023 GG vs MI Pitch Report: क्या WPL के पहले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें पिच और मौसम का मिजाज