Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy Final: 25 साल के युवा बॉलर के आगे चारों खाने चित Prithvi Shaw, स्टंप्स को चीरती हुई निकली गेंद- VIDEO

पृथ्वी शॉ 18 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर खेल रहे थे। शॉ क्रीज पर आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। विदर्भ की ओर से पारी का सातवां ओवर डालने के लिए कप्तान ने यश ठाकुर के हाथों में गेंद थमाई। यश के हाथ से निकली ओवर की दूसरी गेंद शॉ के स्टंप्स को चीरती हुई निकल गई।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
Ranji Trophy 2024: यश ठाकुर ने किया पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) के फाइनल मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत विदर्भ के साथ हो रही है। पहली इनिंग में विदर्भ को 105 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पृथ्वी शॉ एकबार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शॉ को विदर्भ के 25 साल के युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने कमाल की गेंद फेंकते हुए क्लीन बोल्ड किया।

यश ने उड़ाए शॉ के होश

पृथ्वी शॉ 18 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर खेल रहे थे। शॉ क्रीज पर आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। विदर्भ की ओर से पारी का सातवां ओवर डालने के लिए कप्तान ने यश ठाकुर के हाथों में गेंद थमाई। यश के हाथ से निकली ओवर की दूसरी गेंद शॉ के स्टंप्स को चीरती हुई निकल गई।

मुंबई का सलामी बैटर यश की इस गेंद को पूरी तरह से समझने में नाकाम रहा। गेंद मिडिल स्टंप पर पड़ी और अचानक से तेजी से उछाल लेते हुए शॉ के स्टंप्स से जा टकराई। शॉ यश की इस बॉल से पूरी तरह से भौचक्के रह गए।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni को आदर्श मानकर की विकेटकीपिंग, अचानक बना गेंदबाज और बैटर्स की नाक में किया दम; बहुत रोचक है इस खिलाड़ी की कहानी

ताश के पत्तों की तरह बिखरा विदर्भ का बैटिंग ऑर्डर

इससे पहले, फर्स्ट इनिंग में विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम का कोई भी बैटर क्रीज पर टिककर मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। विदर्भ की तरफ से यश राठौड़ ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि अथर्व तायडे ने 23 रन का योगदान दिया।

ध्रुव शोरे और टीम के लिए इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से धवन कुलकर्णी ने सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।