Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ind Vs Eng: Ind Vs Eng: विशाखापट्टनम में Yashasvi Jaiswal ने बल्ले से मचाया गदर, दोहरा शतक जड़ विराट-रोहित के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

Yashasvi Jaiswal double hundred against England यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाप दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने विशाखापट्टनम में 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 72.66 की स्ट्राइक रेट से 19 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है।

By Geetika SharmaEdited By: Geetika SharmaUpdated: Sat, 03 Feb 2024 10:39 AM (IST)
Hero Image
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। फोटो- एक्स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal maiden double hundred against England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने विशाखापट्टनम में 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने चौके के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। 

यशस्वी की कमाल पारी

इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 72.66 की स्ट्राइक रेट से 19 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है। जायसवाल 290 गेंदों में 209 रन बनाकर एंडरसन के हाथों अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए।

2023 में किया डेब्यू

यशस्वी ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ इस पारी से पहले यह यशस्वी के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इस दोहरे शतक के साथ ही यशस्वी टेस्ट करियर में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

Here's how Yashasvi Jaiswal notched up his Double Hundred 🎥 🔽

Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/CUiikvbQqa

ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: विशाखापट्टनम में Yashasvi Jaiswal का बल्ले से बड़ा धमाका, जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक, 2023-25 WTC में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

यशस्वी का टेस्ट करियर

यशस्वी ने 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में अब तक कुल 609 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। साथ ही एक दोहरा शतक भी उनके नाम है। एक बार यशस्वी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में 0 पर पवेलियन लौटे थे। 

विराट-रोहित के क्लब में एंट्री

यशस्वी जायसवाल एक डब्ल्यूटीसी में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ये कारनामा कर चुके हैं।

  • साथ ही यशस्वी सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
  • यशस्वी डब्ल्यूटीसी 2023-25 में एक पारी में सबसे ज्यादा 209 स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये साउद शकील 208 के नाम था। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने 201 रन बनाए हैं। 
  • यशस्वी डब्ल्यूटीसी में दोहरा शतक बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज हैं। 

ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: विशाखापट्टनम में जमकर गरजा Yashasvi Jaiswal का बल्ला, जड़ा दमदार शतक, भारत ने मैच में कसा शिकंजा