Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: इन दिग्गज क्रिकेटर्स ने 2023 में छोड़ी दुनिया, फैंस को दिए गहरे जख्म; लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान का नाम भी शामिल

Cricketers Passed Away in 2023 साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इस साल क्रिकेट जगत में जहां कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। तो वहीं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2023 में ऐसे पल भी देखने को मिले जब फैंस की आंखें नम हुई। आइए जानते हैं क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने इस साल दुनिया छोड़ी।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 28 Dec 2023 06:14 PM (IST)
Hero Image
Year Ender 2023: इन क्रिकेटर्स ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Cricketers Died in 2023: साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इस साल क्रिकेट जगत में जहां कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। तो वहीं, कुछ प्रसिद्ध हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

साल 2023 में ऐसे पल भी देखने को मिले जब फैंस की आंखें नम हुई। ऐसे में साल 2023 के खत्म होने से पहले इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन क्रिकेट हस्तियों के बारे में जिनका निधन इस साल में हुआ।

2023 में इन क्रिकेटर्स ने दुनिया को कहा अलविदा

1. बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi)

लिस्ट में पहले नंबर पर है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी का नाम, जिन्होंने साल 2023 (Year Ender Cricket 2023) में 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। 77 साल के बिशन काफी समय से बीमार चल रहे थे और 23 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया छोड़ दी। बिशन सिंह बेदी ने अपने क्रिकेट करियर 1966 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट झटके।

2. हीथ स्ट्रीक (Heath Singh)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का नाम, जिन्होंने 49 साल की उम्र में कैंसर के चलते इस साल दुनिया छोड़ दी। हीथ 100 टेस्ट विकेट और 1000 का दोगुना पूरा करने वाले देश के एकमात्र क्रिकेटर भी हैं।

यह भी पढ़ें:PAK vs AUS: बीच मैदान स्क्रीन पर रिकॉर्ड हुई अनोखी घटना, मैच छोड़कर यह क्या देखने लगे स्टेडियम में मौजूद लोग

3. सलीम दुर्रानी (Salim Durani)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सलीम दुरानी का नाम, जिन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। 2 अप्रैल 2023 को गुजरात में उन्होंने अंतिम सांसे ली। काबुल में जन्मे सलीम ने 170 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 शतक के साथ 8545 रन बनाए और 484 विकेट लिए।

4. सुधीर नायक (Sudhir Naik)

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है सुधीर नायक का नाम, जिन्होंने 24 मार्च 2023 को मुंबई में अंतिम सांसें ली। शानदार घरेलू क्रिकेट में नायक ने 85 प्रथम श्रेणी मैचों में 4376 रन बनाए, जिसमें 7 शतक शामिल रहे। उन्होंने 1974-75 तक भारत के लिए 3 टेस्ट और 2 एकदिवसीय मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 141 और 38 रन बनाए।

5. इजाज बट (Ijaz Butt)

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है इजाज बट का नाम, जिन्होंने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बट एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट मैच खेले, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।