Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yuzvendra Chahal नहीं पर उनकी पत्नी Dhanashree Verma बनीं World Cup 2023 का हिस्सा; देखें वायरल वीडियो

भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों में सभी टीमें लगी हुई है। इस बीच आईसीसी ने विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस एंथम सॉन्ग में रणवीर सिंह और गायक प्रीतम जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धनश्री वर्मा भी डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Wed, 20 Sep 2023 12:52 PM (IST)
Hero Image
ICC World Cup 2023 Anthem Released: Dhanashree Verma विश्व कप के एंथम सॉन्ग में आई नजर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Dhanashree Verma has Been Seen in ICC World Cup 2023 Anthem With Ranveer Singh: भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों में सभी टीमें लगी हुई है। इस बीच आईसीसी ने विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस एंथम सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और गायक प्रीतम जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

एंथम सॉन्ग में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं। धनश्री को इस वीडियो में देख फैंस काफी हैरान हो गए है। सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पति युजवेंद्र चहल को टीम से ड्रॉप किया गया, जबकि धनश्री को आईसीसी ने ये खास मौका दिया है।

ICC World Cup 2023 Anthem Released: Dhanashree Verma विश्व कप के एंथम सॉन्ग में आई नजर

World Cup Anthem Dhanashree Verma

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार स्पिनग युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। चहल को विश्व कप 2023 की टीम में जगह नहीं मिली है।

इतना ही नहीं, विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज किया गया है। इससे पहले एशिया कप की टीम में भी उनको मौका नहीं मिली था। लेकिन, इस बीच चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को वनडे विश्व कप का हिस्सा बनाया गया है।

बता दें कि धनश्री वर्मा वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023 Anthem) के ऑफिशियल एंथम का हिस्सा हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग 'दिल जश्न बोले' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा हैं। धनश्री वर्मा को आईसीसी ने ये खास मौका दिया, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर ट्वीट्स कर चहल को भी वनडे टीम में मौका देने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपनी ट्रेंडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को इंटरटेन करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

ICC World Cup 2023 Anthem: विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, Ranveer Singh और Pritam ने मचाया धमाल