ZIM vs IND: भारत और जिंबाब्वे के बीच कितने मैचों की खेली जाएगी सीरीज? कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले? जानें पूरा कार्यक्रम
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए जिंबाब्वे दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई ने सोमवार को जिंबाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। शुभमन गिल भारत की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम में चार नए चेहरों को पहली बार मौका दिया गया है। जानें जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम कितने मैच खेलेगी और यह कब कहां और कितने बजे खेले जाएंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अपनी पहली सीरीज जिंबाब्वे के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम जुलाई में जिंबाब्वे दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया जिंबाब्वे दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (24 जून 2024) को जिंबाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। शुभमन गिल को जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अभिषेक शर्मा, रियान परागन, नीतीश रेड्डी और तुषार देशपांडे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में 4 नए चेहरे
चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम का जिंबाब्वे दौरे पर कार्यक्रम कैसा है। बता दें कि भारत और जिंबाब्वे के बीच 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। भारत और जिंबाब्वे के बीच सभी पांच टी20 इंटरनेशनल मैच हरारे में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, न हार्दिक न सूर्यकुमार, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
भारत ने युवा चेहरों को मौका देकर कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के मुकाबले कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे।
जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
भारत-जिंबाब्वे सीरीज का पूरा कार्यक्रम
दिन | टीमें | मैच | समय (भारतीय समयानुसार) | स्थान |
6 जुलाई 2024 | जिंबाब्वे बनाम भारत | पहला टी20 इंटरनेशनल मैच | शाम 4:30 बजे | हरारे |
7 जुलाई 2024 | जिंबाब्वे बनाम भारत | दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | शाम 4:30 बजे | हरारे |
10 जुलाई 2024 | जिंबाब्वे बनाम भारत | तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | शाम 9:30 बजे | हरारे |
13 जुलाई 2024 | जिंबाब्वे बनाम भारत | चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच | शाम 4:30 बजे | हरारे |
14 जुलाई 2024 | जिंबाब्वे बनाम भारत | पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच | शाम 4:30 बजे | हरारे |
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम में इन 4 नए चेहरों को मिला पहली बार मौका, IPL में धाकड़ प्रदर्शन का मिला इनाम