Move to Jagran APP

अल्जारी जोसेफ की रफ्तार भरी गेंद पर चोटिल हुए Abhishek Porel, बीच मैदान पर हुआ चेकअप, दिल्ली टीम की अटकी सासें

Abhishek Porel Alzari Joseph Bouncer DC vs GT आईपीएल 2023 में खेले जा रहे सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल अल्जारी जोसेफ की तेज बाउंसर पर चोटिल हो गए। अभिषेक का चेकअप करने के लिए टीम के फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा।

By Jagran NewsEdited By: Shubham MishraUpdated: Tue, 04 Apr 2023 09:35 PM (IST)
Hero Image
Abhishek Porel Alzari Joseph Bouncer DC vs GT

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत के ना होने का दर्द झेल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम की गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक पल को सांसें अटक गईं। पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए अभिषेक पोरेल को अल्जारी जोसेफ की रफ्तार भरी गेंद आकर हेलमेट पर लगी, जिसके बाद फिजियो को तुरंत दौड़ लगाते हुए मैदान पर आना पड़ा।

अभिषेक पोरेल हुए चोटिल

दरअसल, 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक पोरेल ने अल्जारी जोसेफ को जोरदार सिक्स जड़ा। इसके बाद अगली बॉल कैरेबियाई गेंदबाज ने बाउंसर फेंकी और बॉल तेजी से जाकर अभिषेक के सीधे हेलमेट पर लगी। गेंद लगने के साथ ही दिल्ली टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उन्होंने 21 साल के युवा बल्लेबाज का चेकअप किया।

DC vs GT: हाथ में बैसाखी और चेहरे पर बिखरी मुस्कान, दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने मैदान पर पहुंचे Rishabh Pant

अभिषेक ने जमाए दो जोरदार छक्के

हालांकि, चेकअप के बाद अभिषेक ने अपनी बल्लेबाजी करना जारी रखा और 11 गेंदों में 20 रनों की छोटी, लेकिन दमदार पारी खेली। इस पारी के दौरान अभिषेक ने दो छक्के जमाए और 181 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। अभिषेक पहले मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे।

फिर फ्लॉप रहे शॉ और मार्श

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत एकबार फिर अच्छी नहीं रही और पृथ्वी शॉ महज 7 रन बनाकर चलते बने। शॉ के बाद क्रीज पर उतरे मिचेल मार्श भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर आउट हुए।

डेविड वॉर्नर ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिले रोसौव अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।