Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ambati Rayudu Net Worth: सालाना कमाई से लेकर कुल संपत्ति तक, इन साधनों की मदद से अंबाती रायडू हैं मालामाल

Ambati Rayudu Net Worth आज हम बात करेंगे कि रायडू ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जरिए कितनी संपत्ति अर्जित की है। जानकारी के मुताबिक रायडू के पास फिलहाल 6 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी उनके पास कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक हैं।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Sun, 28 May 2023 06:37 PM (IST)
Hero Image
टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अंबाती रायडू ने संन्यास लिया।(फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आईपीएल फाइनल (Ambati Rayudu IPL Retirement) से पहले एक बड़ी घोषणा कर दी। रायडू ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकार दी कि आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद वो आईपीएल को अलविदा को कहने वाले हैं।

रायडू ने लिखा एक प्यारा संदेश

रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा,'यह काफी लंबा सफर रहा है. मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा. मुझे वास्तव में इस ग्रेट टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया. आप सभी का धन्यवाद. कोई यू-टर्न नहीं है।'

रायडू के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 203 आईपीएल मैचों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 28.29 की औसत से 4320 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक और 1 शतक जड़े।

रायडू की है जबरदस्त कमाई

आइए आज हम बात करेंगे कि रायडू ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जरिए कितनी संपत्ति अर्जित की है। जानकारी के मुताबिक रायडू के पास फिलहाल 6 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी उनके पास कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक हैं। रायडू की सैलरी की बात करें तो उनकी सालाना कमाई 7 करोड़ से अधिक है। वहीं उनके महीने की कमाई 60 लाख से अधिक है।

इसके अलावा विज्ञापनों के जरिए भी अंबाती रायडू लाखों कमाते हैं।  

बता दें कि आईपीएल के संन्यास लेने के बाद उनकी कमाई पर असर तो पड़ेगा ही, लेकिन उससे भी ज्यादा बड़ा झटका भारतीय क्रिकेट जगत को लगेगा। उनके टीम इंडिया और आईपीएल की ओर से खेलते हुए कई मैत वीनिंग परफॉर्मेंस दी है।