CSK vs MI Live Updates: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, डेवन कॉन्वे ने खेली शानदार पारी
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया।
CSK vs MI Live Updates: आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया।
मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई की पारी
मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए।
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा।
तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैच आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में 16वीं बार रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए।
चेन्नई की पारी
चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी करने ऋतुराज गायकवाड़ और डेविड कॉन्वे आए। वहीं गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया।
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। 9वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर रहाणे एलबीडब्लू आउट हो गए। रहाणे ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए।
13वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर रायडू कैच आउट हो गए। राडयू ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने।
इस सीजन एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी ने नाबाद 2 रन बनाए।
इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई : कैमरन ग्रीन, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढ़ेरा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ़्रा आर्चर, अरशद ख़ान, पीयुष चावला, आकाश मधवाल
इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, डेवॉल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद
चेन्नई : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
इस सीजन एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी ने नाबाद 2 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: डेवन कॉन्वे 44 रन बनाकर आउट
17वें ओवर में गेंदबाजी करने आकाश मधवाल आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मधवाल ने डेवन कॉन्वे को एलबीडब्लू आउट कर दिया। उन्होंने 42 गेंदों पर 44 रन की शानदार पारी खेली।
CSK vs MI Live Updates: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी जारी
14वें ओवर में गेंदबाजी करने राघव गोयल आए। इस ओवर में शिवम दुबे ने दो शानदार छक्के जड़ दिए। रोहित का राघव से शिवम के आगे गेंदबाजी कराने का फैसला सहीं नहीं रहा।
14 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 119 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: अंबायती रायडू हुए आउट
13वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर रायडू कैच आउट हो गए। राडयू ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने।
CSK vs MI Live Updates: पीयूष चावला ने की शानदार गेंदबाजी
11वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। बता दें कि पीयूष चावला ने 4 ओवरों में 2 विकेट लेकर सिर्फ 25 रन दिए।
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई को लगा दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट
9वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर रहाणे एलबीडब्लू आउट हो गए। रहाणे ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: शानदार लय में अजिंक्य रहाणे
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने राघव गोयल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
आठ ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने 1 विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 14 और डेविन कॉन्वे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs MI Live Updates: 6 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर- 55/1
पावरप्ले समाप्त होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा पहला झटका, ऋतुराज गायकवाड़ हुए आउट
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
CSK vs MI Live Updates: चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 46/0
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने जोफ्रा आर्चर आए। इस ओवर की पहली गेंद पर डेविड कॉन्वे ने मिडविकेट की ओर से चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर कॉन्वे ने एक और चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
CSK vs MI Live Updates: तीन ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर- 36/0
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने अरशद खान आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर ऋतुराज ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर उन्होंने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया।
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी करने ऋतुराज गायकवाड़ और डेविड कॉन्वे आए। वहीं गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया।
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई सुपरकिंग्स को मिला 140 रन का लक्ष्य
इस पारी के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना आए। ओवर की पहली गेंद पर अरशद खान 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 20 रन बनाकर कैच आउट हुए। उनका कैच रवींद्र जडेजा ने पकड़ा। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 20 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने 139 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: 19 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 134/6
19वें ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर टिम डेविड 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
CSK vs MI Live Updates: शानदार पारी खेलकर आउट हुए नेहाल वढेरा
18वें ओवर में गेंदबाजी करने मथीशा पथिराना आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर नेहाल वढेरा 64 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
18 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 124/5
CSK vs MI Live Updates: मुंबई का स्कोर- 118/4
17वें ओवर में गेंदबाजी करने रवींद्र जडेजा आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वढेरा ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर भी वढेरा ने चौका जड़ा। इस ओवर में 12 रन बने।
17 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने चार विकेट गंवाकर 118 रन बनाए। नेहाल वढेरा 60 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs MI Live Updates: 14 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर- 86/4
14वें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर वढेरा ने स्वीप शॉट खेलकर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने।
14 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने 4 विकेट गंवाकर 86 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा चौथा झटका, सूर्या हुए क्लीन बोल्ड
11वें ओवर में गेंदबाजी करने रवींद्र जडेजा आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हो गए।
CSK vs MI Live Updates: दस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 64/3
दसवें ओवर में गेंदबाजी करने महीश थीक्षणा आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई।
दस ओवर के बाद मुंबई ने तीन विकेट गंवाकर 64 रन बनाए।
CSK vs MI Live Updates: सूर्या-वढेरा ने संभाली पारी
9वें ओवर में गेंदबाजी करने रवींद्र जडेजा आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
9 ओवर के बाद मुंबई ने तीन विकेट गंवाकर 59 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 22 रन और नेहाल वढेरा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs MI Live Updates: आठ ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 55/3
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने मोईन अली आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर वढेरा ने चौका जड़ दिया।
CSK vs MI Live Updates: सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 44/3
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने रवींद्र जडेजा आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर वढेरा ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
CSK vs MI Live Updates: पांच ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 25/3
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर में पांच रन बने।
पांच ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 25/3
CSK vs MI Live Updates: बिना खाता खोले आउट हुए रोहित शर्मा
तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैच आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में 16वीं बार रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए।
CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा दूसरा झटका, इशान किशन हुए आउट
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैच आउट हो गए।
CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा पहला झटका, कैमरन ग्रीन हुए आउट
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए।
CSK vs MI Live Updates: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
CSK vs MI Live Updates: पिछली बार चेन्नई ने मारी थी बाजी
इस सीजन पिछली बार जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था तो उस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था।
CSK vs MI Live Updates: चेन्नई बनाम मुंबई का होगा महामुकाबला
नमस्कार! स्वागत है आप सभी का चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। आज का मुकाबला एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का यह 49वां मुकाबला है।