Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

LSG vs MI: 10 मैचों में सिर्फ 64 रन, भारतीय टीम का भविष्य माने जा रहे बल्लेबाज का IPL 2023 में बुरा हाल

Deepak Hooda Flop Show LSG vs MI IPL 2023 लखनऊ सुपरजायंट्स के दीपक हुड्डा का फ्लॉप शो मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जारी रहा। दीपक महज 5 रन बनाकर चलते बने। आईपीएल 2023 लखनऊ के बैटर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Wed, 17 May 2023 09:48 AM (IST)
Hero Image
Deepak Hooda Flop Show LSG vs MI IPL 2023: दीपक हुड्डा

 नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्कDeepak Hooda LSG vs MI IPL 2023: भारतीय टीम का भविष्य माने जा रहे दीपक हुड्डा का आईपीएल 2023 में हाल बुरा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा की वापसी हुई। आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले दीपक को मुंबई के खिलाफ टीम ने ओपनिंग करने का मौका मिला, लेकिन बदली बैटिंग पोजीशन के बाद भी लखनऊ के बैटर का खराब फॉर्म नहीं बदला।

दीपक का हाल बेहाल

पिछले सीजन बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने वाले दीपक हुड्डा के लिए आईपीएल 2023 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। दीपक ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अब तक खेले 10 मैचों में कुल 64 रन बनाए हैं। चौके-छक्कों की बरसात करने के लिए मशहूर दीपक इस सीजन सिर्फ तीन चौके और एक छक्का ही लगा सके हैं। लखनऊ के बल्लेबाज का आईपीएल 2023 में औसत मात्र 7.11 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का है।

— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2023

मुंबई के खिलाफ भी फ्लॉप हुए दीपक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा की वापसी हुई। टीम मैनेजमेंट ने बड़ा दांव खेलते हुए दीपक को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतारा। हालांकि, दीपक टीम की उम्मीदों पर एकबार फिर खरे नहीं उतर सके और 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। जेसन बेहरेनडोर्फ ने लखनऊ के ओपनर की पारी का अंत किया।

लखनऊ के लिए जीत जरूरी

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। लखनऊ ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है। लखनऊ को अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।