Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंत की टीम को लगा 4 करोड़ रुपये का चूना! IPL 2024 खेलने से इनकार करने वाले धुरंधर ने ठोक डाला तूफानी शतक

आईपीएल 2024 खेलने से इनकार करने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बैटर हैरी ब्रूक ने क्रिकेट मैदान पर शानदार वापसी की। उन्होंने अपनी काउंटी टीम के लिए शतक ठोककर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हैरी ने लेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ 69 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उनकी पारी में कुल 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 09 Apr 2024 05:59 PM (IST)
Hero Image
IPL 2024 खेलने से इनकार करने वाले Harry Brook ने ठोका शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी अभी तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंत की टीम ने अपने शुरुआती पांच मैचों में से चार मैचों में हार का सामना किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन की तरह इस बार भी कुछ खास करने में नाकाम नजर आ रही है। इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने दिल्ली कैपिटल्स को सीजन से पहले ही बड़ा झटका दिया था।

हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनका रिप्लेसमेंट बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 से पहले हैरी को नीलामी में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2024 खेलने से इनकार करने वाले Harry Brook ने ठोका शतक

दरअसल, इंग्लैंड बैटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने क्रिकेट मैदान पर शानदार वापसी करते हुए यॉर्कशायर के लिए दमदार शतक ठोका। उन्होंने फर्स्ट क्लास की 12वीं सेंचुरी जमाई। उनकी इस पारी ने यॉर्कशायर को बारिश से पहले 6 विकेट खोकर 246 रन बनाने में मदद की। इसके बाद मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा और ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। हैरी ब्रूक को टीम मिडिल ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज के रूप में खिलाना चाहती थी, लेकिन हैरी ब्रूक ने सीजन की शुरुआत से पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें: RR vs GT Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं राजस्थान बनाम गुजरात का लाइव मैच? जानें पूरी डिटेल्स

लेकिन आईपीएल 2024 नहीं खेलने के बाद उन्होंने अपनी काउंटी टीम के लिए शतक लगाने का काम किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान जिस दिन किया उसी दिन हैरी ब्रूक ने 69 गेंद में 100 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल की

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक पांच मैच खेले है, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत नसीब हुई। दिल्ली कैपिटल्स को ओपनिंग मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में राजस्थान की टीम को 12 रन से हार मिली। केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन और मुंबई इंडियंस को 29 रन से पटखनी मिली।