Move to Jagran APP

IPL 2020 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा, मुंबई को पछाड़ बैंगलोर दूसरे स्थान पर

IPL 2020 Points Table आइपीएल के 13वें सीजन की अंकतालिका में इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे नाचे चल रही है। किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत की हैट्रिक लगा छलांग लगाई है।

By Vikash GaurEdited By: Updated: Thu, 22 Oct 2020 02:07 PM (IST)
Hero Image
IPL 2020 Points Table: मुंबई की टीम टॉप पर है।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Points Table Updated: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की अंकतालिका में बुधवार 21 अक्टूबर को बड़ा बदलाव देखने को मिला। आइपीएल 2020 में जैसे-जैसे मुकाबले खेले जा रहे हैं, वैसे-वैसे टॉप 4 में बने रहने की रेस भी हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। बुधवार को हुए आइपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और मुंबई तीसरे नंबर पर खिसक गई। 

इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स सबसे उपर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है। बीते काफी समय से मुंबई और दिल्ली में नंबर एक और नंबर दो ही रेस लगी थी लेकिन अब बैंगलोर ने दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर है। चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसने 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं। 

आइपीएल 2020 की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। पंजाब ने अपने 10 में से 4 मुकाबले जीते हैं, लेकिन टीम का नेट रन रेट छठे नंबर पर विराजमान स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से अच्छा है, जिसने अभी 10 में से 4 मैच जीते हैं। हैदराबाद की टीम 6 अंकों के साथ सातवें तो वहीं इतने ही अंक हासिल करने वाली चेन्नई की टीम आठवें स्थान पर है।

IPL 2020 की प्वाइंट्स टेबल

 

(IPL 2020 की पूरी कवरेज)

आइपीएल का टूर्नामेंट अब दूसरे फेज में है सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक बार फिर से खेलने उतरेंगी। कुछ टीमों के मुकाबले हो चुके हैं कुछ बाकी हैं।