Move to Jagran APP

IPL 2023: हीरो से जीरो बने ये स्टार प्लेयर्स, फ्रेंचाइजियों के पैसे हुए बर्बाद, जानें अर्श से फर्श तक की कहानी

IPL 2023 Flop Players List of The Season 28 मई 2023 को आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में टीमों का आमना-सामना हुआ। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात देते हुए खिताब को अपने नाम किया।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiPublished: Tue, 30 May 2023 02:08 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 02:15 AM (IST)
Most Flop Players of IPL 2023 List

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 Flop Players List of The Season।  29 मई को आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई। इस मैच में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियन को मात देते हुए खिताब को अपने नाम किया।

हर साल की तरह आईपीएल 2023 में भी कई युवा खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल रहे, जिन्हें मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्होंने टीम को अपने परफॉर्मेंस से सिर्फ निराश ही किया। आइए जानते हैं आईपीएल 2023 के टॉप 5 फ्लॉप स्टार प्लेयर्स।

IPL 2023: सीजन 16 में ये स्टार खिलाड़ी रहे फ्लॉप 

1. सैम करन

लिस्ट में पहले नंबर पर है आईपीएल 2023 में सबसे महंगे बिकने वाले सैम करन का नाम, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सके। उन्होंने कुल 14 मैचों में 13 पारी खेलते हुए 276 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा। सैम करन को मिनी ऑक्शन 2023 में 18.25 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा था।

2. बेन स्टोक्स

लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम शामिल है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में 16.25 करोड़ की मोटी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था, हालांकि वो इस सीजन में फ्रेंचाइजी की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। बेन स्टोक्स ने केवल 2 मैच खेलते हुए 15 रन बना सके। बेन स्टोक्स को पैर के अंगूठे में चोट के चलते आईपीएल से बाहर होना पड़ा था।

3. हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को सनराजर्स हैदराबाद ने मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ रूपए में खरीदा था, लेकिन हैदराबाद का ये खिलाड़ी इस सीजन फ्लॉप ही दिखाई दिया। आईपीएल 2023 मैचों में ब्रूक ने रन बनाए।

4. कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह इस सीजन कमाल नहीं कर सके और मैच खेलते हुए रन बनाए।

5. राइली रूसो

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ राइली रूसो अब तक आईपीएल 2023 में फ्लॉप नजर आए। राइली रूसो को मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने इस सीजन कुल मैच खेलते हुए बनाए।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.