Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yashasvi Jaiswal ने Virat Kohli के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की कर डाली बराबरी, केकेआर के खिलाफ खेली तूफानी पारी

कोहली ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो गेंद पर दो सिक्स लगाए थे। अब यशस्वी जायसवाल ने यह कमाल किया है। केकेआर के खिलाफ नितीश राणा के पहले ओवर की दो गेंद जायसवाल ने दो गगन चुंबी सिक्स लगाए।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 12 May 2023 05:30 PM (IST)
Hero Image
यशस्वी जायसवाल ने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के 56 मैच में आमने-सामने हुए। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहली बैटिंग करते हुए केकेआर ने 8 विकेट पर 149 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने जायसवाल की दमदार पारी की बदौलत 41 गेंद शेष रहते 151 रन बनाए। जायसवाल ने इस मैच में कोहली के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी थी। राणा के पहले ओवर में की पहली दो गेंद पर जायसवाल दो लगागात सिक्स लगाए। इसके बाद दो लगातार चौके। जायसवाल ने पहले ओवर में 26 रन बटोरे। जायसवाल ने 47 गेंद पर नाबाद 98 रन बनाए। वह अपने आईपीएल के दूसरे शतक से दो रन दूर रह गए।

विराट कोहली के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

गौरतलब हो कि पहले ओवर की पहली दो गेंद पर दो सिक्स कोहली ने लगाए थे। 2019 में कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो बैक-टू-बैक सिक्स जड़े थे। कोहली के बाद ऐसा करने वाले जायसवाल दूसरे बल्लेबाज बने। जायसवाल की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना विराट कोहली से कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है कि वह भविष्य में कोहली जैसे महान बल्लेबाज बन सकते हैं।

RCB से होगा RR का अगला मैच

इस जीत के साथ ही राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। राजस्थान ने 12 मैच में से 6 में जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। संजू की सेना 14 मई को जयपुर में फॉफ डु प्लेसिस के नेतृत्व वाली रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर से भिड़ेंगे। राजस्थान जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत करने को देखेगी।