Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs KKR: 203 का स्ट्राइक रेट, 15 गेंदों में कूटे 78 रन, मुंबई के घर में आया Venkatesh Iyer का तूफान

Venkatesh Iyer Hundred MI vs KKR IPL 2023 वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए सीजन की दूसरी सेंचुरी जमाई। वेंकटेश ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 78 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए और बल्ले से जमकर तबाही मचाई।

By Jagran NewsEdited By: Shubham MishraUpdated: Sun, 16 Apr 2023 06:23 PM (IST)
Hero Image
Venkatesh Iyer Hundred MI vs KKR IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। छह चौके और 9 छक्के, 203 का स्ट्राइक रेट। यह आंकड़े हैं वेंकटेश अय्यर द्वारा मुंबई के घर में मचाई गई बल्ले से तबाही के। केकेआर के बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 की दूसरी सेंचुरी जमाते हुए केकेआर के लिए 15 साल का सूखा खत्म कर दिया है। वेंकटेश ने अपनी तूफानी पारी में 78 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए।

वेंकटेश ने ठोका शतक

वेंकटेश शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में नजर आए और वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वेंकटेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वेंकटेश ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के और 51 गेंदों पर 104 रन कूटे। वेंकटेश के आगे मुंबई के नए-नवेले कप्तान सूर्यकुमार यादव का हर दांव फेल हुआ और केकेआर के बल्लेबाज ने घरेलू टीम के हर बॉलर की जमकर धुनाई की।

Follow the match ▶️ https://t.co/CcXVDhfzmi#TATAIPL | #MIvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/sYx4kSnRdT

KKR के लिए शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज वेंकटेश

वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। वेंकटेश से पहले केकेआर के लिए इस लीग में सेंचुरी आईपीएल के पहले सीजन में ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2008 में जड़ी थी। वेंकटेश ने 15 साल का सूखा खत्म करते हुए मुंबई के खिलाफ सेंचुरी जमाई है।

हैरी ब्रूक्स ने जड़ा था पहला शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी जमाई थी। हैरी ब्रूक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 55 गेंदों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर शतक ठोका था। ब्रूक्स ने 55 गेंदों में 100 रनों की आतिशी पारी खेली थी।