Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs DC: कमबैक पर नहीं चला 'SKY' का बल्ला, दिल्ली के सामने बुरी तरह हुए फ्लॉप; सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब किया ट्रोल

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 234 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा टिम डेविड रोमारियो का बल्ला खूब चला। इन बैटर्स की पारी के दम पर मुंबई ने ये स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 205 रन बना सकी और मुंबई ने 29 रन से जीत मिली।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Sun, 07 Apr 2024 07:33 PM (IST)
Hero Image
MI vs DC: कमबैक में नहीं चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के जरिए क्रिकट के मैदान पर वापसी की। सूर्यकुमार यादव पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

इसके बाद उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी भी कराई थी। इसके बाद वह आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस क तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए थे, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई की प्लेइंग-11 में उन्हें जगह मिली। सूर्या अपने कमबैक में बल्ले से फ्लॉप हुए। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट 234 रन बनाए।

MI vs DC: कमबैक में नहीं चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला

दरअसल, सूर्यकुमार यादव अपने कमबैक मैच में बल्ले से एक भी रन नहीं बना सके। रोहित शर्मा के 49 रन स्कोर पर आउट होने के बाद क्रीज पर बैटिंग करने सूर्या उतरे। सूर्या 2 गेंद पर ही तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। विश्व के नंबर 1 टी20 बैटर सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने आईपीएल 2024 में शुरुआती मैच मिस करे। वापसी में बल्ले से फ्लॉप होने के बाद सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि काफी अच्छा खेले। बिल्कुल सेल्फलेस पारी। दूसरे यूजर ने सूर्या का सपोर्ट करते हुए कहा कि काफी समय बाद मैदान पर आया है, समय तो लगेगा रे बाबा।

MI vs DC: मुंबई इंडियंस को मिली आईपीएल 2024 की पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 234 रन बनाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से सर्वाधिक 49 रन निकले। ईशान किशन ने 42 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी। इस तरह हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को मौजूदा सीजन की पहली जीत नसीब हुई।

— Johns. (@CricCrazyJohns) April 7, 2024