MI vs GT Live Score: मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया, राशिद खान ने खेली आईपीएल में अपनी बेस्ट पारी
MI vs GT: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल में अब तक 2 बार भिड़ंत हुई है। मुंबई इंडियंस ने अहमदाबाद में 5 रन से जीत दर्ज की थी। इस साल गुजरात टाइटन्स ने मुंबई को 55 रन से रौंदा था।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs GT Update: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच को मुंबई ने 27 रन जीता। बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए। वहीं, गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए।
टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की शुरुआत तेज रही। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। रोहित ने 29 और ईशान किशन ने 31 रन बनाए। दोनों को राशिद खान ने आउट किया।
इसके बाद विष्णु विनोद और सूर्या ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। विनोद 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्या की तूफानी पारी जारी रही। आखिरी ओवर में जोफ्रा ऑर्चर के ओवर में दो सिक्स लगाए। सूर्या ने नाबाद 103 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और 6 छक्के लगाए।
MI vs GT Playing 11
मुंबई: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय
गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, विजय शंकर अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी
MI vs GT Live Score: मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया
आखिरी ओवर में राशिद ने तीन शानदार सिक्स लगाए। राशिद ने 32 गेंद पर नाबाद 79 रन बनाए। डेविड मिलर ने 41 रन बनाए। आकाश मधवाल ने तीन विकेट चटकाए।
MI vs GT Live Score: डेविड मिलर और तेवतिया हुए आउट
13वें ओवर की पहली गेंद पीयूष चावला ने पहली गेंद पर तेवतिया को आउट किया। वहीं, 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मधवाल ने डेविड मिलर को आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। राशिद खान और नूर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 103/7
MI vs GT Live Score: गुजरात की पारी के 10 ओवर समाप्त
गुजरात की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान 5 विकेट गंवा दिए हैं। डेविड मिलर 31 रन और तेवतिया 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स को लगा तीसरा झटका
पहले ओवर को छोड़कर गुजरात ने हर ओवर में एक-एक विकेट खोया है। दूसरे ओवर में साहा आउट हुए। तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए। चौथे ओवर में गिल क्लीन बोल्ड आउट हो गए। विजय शंकर और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
4 ओवर के बाद गुजरात टाइटन्स का स्कोर- 26/3
MI vs GT Live Score: मुंबई ने बनाए 218 रन
सूर्य ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर आईपीएल में अपना पहल शतक पूरा किया। सूर्या ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई ने पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए। गुजरात को जीत के लिए 219 रन चाहिए।
MI vs GT Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा
एक छोर से विकेट गिर रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर सूर्यकुमार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्या ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राशिद खान ने टिम डेविड को आउट कर चौथी विकेट ली। वहीं, मोहित ने विष्णु को आउट किया। सूर्या 73 रन बनाकर नाबाद हैं।
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 184/5
MI vs GT Live Score: 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 151/3
सूर्या और विष्णु विनोद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्यकुमार 46 रन और विनोद 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs GT Live Score: मुंबई के 100 रन पूरे
11वें ओवर में मुंबई ने 100 रन पूरे किए। 9वें ओवर में राशिद ने वढेरा को आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। तीनों ही विकेट राशिद खान के नाम रहे। सूर्यकुमार 22 रन बनाकर खेल रहें। वहीं, विष्णु विनोद उनका साथ दे रहे हैं।
11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 101/3
MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
टाइम आउट के बाद राशिद खान ने रोहित शर्मा को आउट किया। 7वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित को स्लिप पर कैच आउट करवाया। रोहित ने 29 रन बनाए। सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
6.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 66/1
MI vs GT Live Score: 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 44/0
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। रोहित और ईशान किशन बेहरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा 11 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 गेंद 21 रन बनाकर ईशान किशन क्रीज पर हैं।
MI vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस
हार्दिक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। पिच अच्छी है। साथ ही ओस का भी प्रभाव पड़ सकता है। यहां पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा। हमने इस टूर्नामेंट में जो भी मैच हारे हैं। उसमें हमें काफ़ी कुछ सीखने को मिला है।