Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs LSG: Nicholas Pooran ने 13 गेंद में ही ठोक डाले 68 रन, लखनऊ के लिए किया यह कमाल; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

लखनऊ के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद केएल राहुल और निकोलस पूरन ने कमान संभाली। केएल राहुल 41 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एक छोर पर खड़े निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। निकोलस पूरन ने 29 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 17 May 2024 10:14 PM (IST)
Hero Image
Nicholas Pooran ने मुंबई के खिलाफ जड़ी फिफ्टी। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली।

लखनऊ के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद केएल राहुल और निकोलस पूरन ने कमान संभाली। केएल राहुल 41 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एक छोर पर खड़े निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पूरन ने अंशुल कंबोज के ओवर में 21 रन जड़े। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर के ओवर की पहली दो गेंद पर दो लगातार सिक्स लगाए। इसके बाद अर्जुन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

13 गेंद में बनाए 68 रन 

अर्जुन की जगह ओवर पूरा करने आए नमन दार को एक सिक्स और एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 29 रन बने, जिसमें निकोलस पूरन ने 23 रन जड़े। पूरन ने 19 गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। निकोलस पूरन ने 29 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। इसमें पूरन ने मात्र 13 गेंद पर पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।

यह भी पढे़ं- MI vs LSG: 13 मैच के बाद Arjun Tendulkar को मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को किया रिप्लेस; हार्दिक ने बताया कारण

20 से कम गेंद पर बनाए गए सर्वाधिक आईपीएल 2024 में अर्धशतक

  • 3 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
  • 3 - ट्रैविस हेड
  • 3 - निकोलस पूरन

LSG के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंद का सामना करके)

  • 15 - निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
  • 19 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024
  • 20 - काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
  • 21 - काइल मेयर्स बनाम सीएसके, चेन्नई, 2023

दोनों टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस सम्मान के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पहले बाहर हो चुकी थी। वहीं, हैदराबाद में हुई बारिश के चलते लखनऊ का भी खेल बिगड़ गया है। लगभग-लगभग लखनऊ भी प्लेऑफ से बाहर है। 

यह भी पढ़ें- Report: BCCI ने Gautam Gambhir को दिया मुख्य कोच बनने का ऑफर, KKR का छोड़ देंगे साथ?