MI vs PBKS Score: अर्शदीप ने दो गेंद पर लिए दो विकेट, मुंबई को 13 रन से दी शिकस्त
MI vs PBKS Score Update: आईपीएल के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स का सामना किया। पंजाब ने मुंबई को 13 रन से शिकस्त दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs PBKS Live Score Update: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शनिवार को 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस घरेलू पिच पर पंजाब किंग्स का सामना किया। पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई 201 रन ही बना सकी।
टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक नहीं रही। कैमरून ग्रीन ने शॉर्ट को आउट कर पंजाब 18 के स्कोर पर पहला झटका दिया। उसके बाद प्रभसिमरन और अथर्व तायडे के बीच साझेदारी पनप रही थी। अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। लिंविस्टगन कुछ ज्याद कर नहीं पाए और 10 के निजी स्कोर पर पीयूष चावला का शिकार बने। पीयूष चावला ने इसी ओवर में तायडे को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए फिसली मुंबई
इसके बाद कप्तान सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने धीरे-धीरे खेलते हुए एक साझेदारी बनाई। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंया। हरप्रीत अनलकी रहे वह 41 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन कप्तान सैम करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। करन ने 29 गेंद पर 55 रन बनाए। अंत में जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर आतिशी 25 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, रोहित (44) अर्धशतक बनाने से चूक गए। ग्रीन ने 67 रन की पारी खेली। सूर्या ने ताबड़तोड़ 57 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 25 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ़्रा आर्चर, जेसन बेहरनडॉर्फ।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, नेथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
MI vs PBKS Live Score: अर्शदीप ने तोड़ी मुंबई की कमर
आखिरी ओवर में 15 रन को ना सिर्फ बचाया बल्कि दो विकेट भी झटके। इस ओवर में मात्र दो रन दिए। पहले तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद नेहाल को बोल्ड किया। पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई मजह 201 रन ही बना सकी।
MI vs PBKS Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका
सूर्यकुमार की विकेट गिरने पर मैच पंजाब की तरफ मुड़ गया है। अर्शदीप ने सूर्याकुमार को आउट कर पंजाब को मैच में वापस ला दिया है। तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए है। सूर्या 57 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में मात्र 9 रन बने।
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 184/4
MI vs PBKS Live Score: सूर्या का अर्धशतक
सैम करन 17वां ओवर करने आए। इस ओवर में सूर्यकुमार ने एक चौका और सिक्स लगाया। 23 गेंद पर सूर्या ने अर्धशतक पूरा किया। सूर्या के साथ टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 175/3
MI vs PBKS Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका
एलिस की पहले गेंद पर ग्रीन ने सिक्स जड़ा। उसकी अगली गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर ग्रीन ने सैम करन को कैच थमा दिया। ग्रीन ने 67 रन बनाए।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 161/3
MI vs PBKS Live Score: 15वें ओवर में बने 17 रन
राहुल चाहर के ओवर में सूर्यकुमार ने एक चौका लगाया। उसके बाद ग्रीन ने एक सिक्स और एक चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन 57 और सूर्यकुमार 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 149/2
MI vs PBKS Live Score: सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 17 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। ग्रीन ने 45 रन बनाए है। 14वें ओवर में 14 रन बने।
14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 132/2
MI vs PBKS Live Score: 10 ओवर में गिरा दूसरा विकेट
लिंविगस्टन ने 10वें ओवर में पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। 10वें ओवर में 9 रन बने। रोहित ने 44 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 88/2
MI vs PBKS Live Score: 5 वें ओवर में बने 13 रन
सैम करन ने पांचवां ओवर किया। इस ओवर में रोहित शर्मा ने बेहतरीन स्क्वायर लेग पर सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर ग्रीन ने चौका लगाया।
पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/1
MI vs PBKS Live Score: 4 ओवर में बने 12 रन
अर्शदीप ने चौथा ओवर किया। इस ओवर में ग्रीन ने चौका मारा और आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिक्स मारा। रोहित शर्मा 17 रन और कैमरून ग्रीन 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 33/1
MI vs PBKS Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई ने पहले ओवर में 7 रन बनाए। रोहित ने लास्ट गेंद पर चौका मारा। दूसरा ओवर अर्शदीप करने आए। पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर किशर को बाउंड्री लाइन पर शॉर्ट ने भागते हुए शानदार कैच पकड़ा।
मुंबई का स्कोर- 9/1
MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने मुंबई को दिया 215 रन का लक्ष्य
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 55, हरप्रीत के 41 और जितेश शर्मा के 7 गेंद पर 25 रन की पारी ने पंजाब को 200 के पार पहुंचा दिया। मुंबई को जीत के लिए 215 रन चाहिए।
MI vs PBKS Live Score: जोफ्रा आर्चर ने सैम करन को किया आउट
19वें ओवर में सैम करन ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जोफ्रा के ओवर में 10 रन बने। आखिरी गेंद पर सैम करन का विकेट लिया। सैम करन ने 55 रन बनाए।
19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 197/6
MI vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पांचवां झटका
ग्रीन ने 18वां ओवर किया। इस ओवर की पहली दो गेंद पर सैम करन दो सिक्स लगाए। उसके एक सिंगल आया। अगली गेंद पर हरप्रीत क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरी दो गेंद पर जितेश शर्मा ने दो लगातार सिक्स लगाए।
18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 187/5
MI vs PBKS Live Score: अर्जुन के ओवर में बने 31 रन
अर्जुन तेंदुलकर ने 16वें ओवर में 31 रन लुटाए। चार चौके और दो छक्के लगे। सैम करन 28 और हरप्रीत 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 149/4
MI vs PBKS Live Score: पंजाब के 15 ओवर समाप्त
15वें ओवर में सैम करन ने शौकीन को एक सिक्स जड़ा। इस औवर में 15 रन बने। सैम करन और हरप्रीत के बीच साझेदारी पनप रही है।
MI vs PBKS Live Score: 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 105/4
ग्रीन के ओवर में सैम करन और हरप्रीत ने मिलकर 8 रन लिए। सैम करन 8 रन और हरप्रीत 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का नेट रन रेट 7.50 है।
MI vs PBKS Live Score: पीयूष ने दिए एक ही ओवर में दो झटके
10वें ओवर में पीयूष चावल ने पहले लिंविस्टगन को स्टम्प करवाया। उसके बाद सेट बल्लेबाज तायडे को बोल्ड आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। पीयूष ने अपने ओवर में दो रन दिए।
10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 83/4
MI vs PBKS Live Score: तेंदुलकर न दिलाई मुंबई को दूसरी सफलता
सातवें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन को LBW आउट किया। इस ओवर में 12 रन दिए, साथ ही एक विकेट लिया। लिविंगस्टन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 70/2
MI vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी के 6 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स ने पहले 6 ओवर में 58 रन बना लिए हैं और एक विकेट खोया है। छठवें ओवर में तायडे और प्रभसिमरन ने एक-एक चौका लगाया। पीयूष चावला के ओवर में 10 रन बने।
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 58/1, प्रभसिमरन 24 रन और तायडे 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs PBKS Live Score: गेंदबाजी में बदलाव
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अटैक पर बुलाया। जोफ्रा के ओवर के 10 रन बने। तायडे ने एक सिक्स लगाया।
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर-46/1
MI vs PBKS Live Score: चार ओवर में बने 36/1
पंजाब किंग्स ने चार ओवर में 36 रन बना लिए हैं। इस दौरान एक विकेट खोया है। बेहरनडॉर्फ के ओवर में प्रभसिमरन ने दो सिक्स लगाए। चौथे ओवर में 16 रन बने।
MI vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका
कैमरून ग्रीन ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। पीयूष चावला ने शॉर्ट का बेहरतीन कैच पकड़। अथर्व तायडे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
MI vs PBKS Live Score: दूसरे ओवर में बने 8 रन
मुंबई के लिए बेहरनडॉर्फ ने दूसरा ओवर किया। इस ओवर की पहली पांच गेंद पर मात्र चार रन आए थे। आखिरी गेंद पर शॉर्ट ने कट करते हुए चौका लगाया।
2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 13/0
MI vs PBKS Live Score: पहले ओवर में बने पांच रन
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए पहला ओवर किया। इस ओवर में दो वाइड गई। साथ तीन सिंगल गए। इस ओवर में कुल 5 रन बने। ओपनिंग के लिए प्रभसिमरन और शॉर्ट आए हैं।
MI vs PBKS Live Score: मुंबई में हुई जोफ्रा आर्चर की वापसी
मुंबई इंडियंस की टीम में घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। टीम अपने पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है। वहीं पंजाब को घर में हार का सामना करना पड़ा है।
MI vs PBKS Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई में जोफरा आर्चर की वापसी हुई है।
MI vs PBKS Live Score: दोनों टीमें दर्ज करना चाहेंगी जीत
पंजाब अपना पिछला मैच घर में हार कर आ रही है तो मुंबई पिछले मैच में हैदराबाद को हराकर और जीत की हैट्रिक लगाकर अपने होमग्राउंड पर वापस आ गई है। ऐसे में मुंबई की नज़र जहां जीत का चौका लगाने पर होगी तो पंजाब इस मुक़ाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
MI vs PBKS Live Score: शिखर धवन कर सकते हैं वापसी
इंजरी के चलते पिछले दो मैच में पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन नहीं खेले। दोनों ही मैच में सैम करन ने कप्तानी की। आज के मैच में वह वापसी कर सकते हैं।