MI vs RR IPL 1000th Match: 3 लगातार सिक्स लगाकर टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई यादगार जीत, राजस्थान को 6 विकेट से हराया
MI vs RR Match: आईपीएल के 1000वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबल में टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाकर रोहित शर्मा को जीत का बर्थडे गिफ्ट दिया।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs RR Match: आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। टिम डेविड ने तीन गेंद पर लगातार तीन सिक्स लगाकर रोहित को बर्थडे गिफ्ट दिया।
राजस्थान के 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद कैमरून ग्रीन और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। अश्विन ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच लगा दिया।
टिम डेविड ने मचाया तूफान
इसके बाद मुंबई के लिए सूर्या चमका। सूर्या ने 24 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। 55 के निजी स्कोर पर वह ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। सूर्या के आउट होते ही राजस्थान मैच में वापस आ गया था, लेकिन टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाते हुए राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। राजस्थान के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 3 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
जायसवाल ने लगाया शतक
इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और बटलर ने तेज शुरुआत की। जायसवाल और बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। इसमें जायसवाल के 41 रन और बटलर ने 18 रन का योगदान दिया।
बटलर के आउट होने के बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे। वहीं, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल रन बनाते रहे। 18वें ओवर में दो लगातार चौके लगाकर जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। जायसवाल आखिरी ओवर में 124 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने अपनी पारी में 62 गेंद खेली और 16 चौके और 8 शानदार सिक्स लगाए। मुंबई की तरफ से अरशद ने तीन विकेट लिए।
MI vs RR की Playing 11
राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
मुंबई: कैमरन ग्रीन, ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, पीयुष चावला, जोफ़्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अरशद ख़ान, टिम डेविड, तिलक वर्मा
MI vs RR Live Score: टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई जीत
20वें ओवर में तीन गेंद पर लगातार सिक्स लगाकर टिम डेविड ने मुंबई को 6 विकेट से जीत दिला दी। डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। तिलक वर्मा 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई ने 212 रन का सफल चेज किया। सूर्यकुमार ने 55 रन की पारी खेली।
Pure emotions after winning a last-over classic courtesy Tim David!#IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/kaYGpcG0Nq
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
MI vs RR Live Score: 19वें ओवर में बने 15 रन
संदीप शर्मा के ओवर में टिम डेविड ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए। गेंदबाजी जेसन होल्डर करेंगे।
19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 196/4
MI vs RR Live Score: 18वें ओवर में बने 11 रन
18वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर दो रन मिला। चौथे गेंद पर सिंगल मिला। आखिरी गेंद पर डेविड ने चौका लगाया। इस ओवर में 11 रन बने।
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 181/4
MI vs RR Live Score: 17वें में बना 14 रन
होल्डर के ओवर में तिलक ने एक चौका लगाया। उसके बाद टिम डेविड ने एक गगन चुंबी सिक्स लगाया। मुंबई को 18 गेंद पर 43 रन चाहिए।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 170/4
MI vs RR Live Score: मुंबई को बड़ा झटका
मुंबई ने 16वें ओवर में अपने सेट बल्लेबाज सूर्यकुमार का विकेट गंवा दिया। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में संदीप ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। सूर्या 55 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में मात्र 6 रन बने।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 156/4
WHAT. A. CATCH! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
Spectacular effort from Sandeep Sharma to get the wicket of Suryakumar Yadav 👏🏻👏🏻#MI need 43 off 18.
Follow the match ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/0PVyi5z7SB
MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार ने पूरी हाफ सेंचुरी
15 ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर सूर्या ने 24 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। जेसन होल्डर के ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका मारा। 15वें ओवर में 9 रन बने। सूर्याकुमार 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 13 रन बनाकर साथ दे रहे।
15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 150/3
FIFTY & going strong 💪🏻💪🏻@surya_14kumar has kept the chase alive for the @mipaltan 🔥🔥#MI need 69 off 33 deliveries.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/FxdlJZDFrc
MI vs RR Live Score: सूर्या की तूफानी बल्लेबाजी
कुलदीप सेन के ओवर में सूर्या ने पहली गेंद सिक्स लगाया। दूसरी से लेकर चौथी गेंद पर लगातार चौके लगाए। 13वें ओवर में 20 रन बने। सूर्यकुमार 43 रन बनाकर खेल रहे।
13 ओवर बाद मुंबई का स्कोर- 124/3
MI vs RR Live Score: कैमरून ग्रीन का गिरा विकेट
अश्विन ने कैमरून ग्रीन को बाउंड्री के पास ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट करवाया। 11वें ओवर में 3 रन दिए। तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कैमरून ग्रीन ने 44 रन बनाए।
11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 101/3
Cameron Green finds the height but not the distance!@ashwinravi99 gets another 👌🏻👌🏻#MI 104/3 after 12 overs.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/d6bEAEukPN
MI vs RR Live Score: 10 ओवर बाद मुंबई 98/1
सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर उतरते ही बल्ले से तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सिक्स के साथ खाता खोलने के बाद सूर्या फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जेसन होल्डर के इस ओवर में सूर्या ने तीन चौके समेत ओवर से 15 रन बटोरे। सूर्या महज 8 गेंद पर 20 रनों पर पहुंच गए हैं।
MI vs RR Live Score: अश्विन ने दिलाई सफलता
ईशान किशन की 28 रनों की पारी का अंत रविचंद्रन अश्विन ने कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा विकेट 76 के स्कोर पर गंवाया है और एक अहम साझेदारी को अश्विन तोड़ने में सफल रहे हैं।
MI vs RR Live Score: ग्रीन-ईशान ने बदला गेयर
8 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 75 रन लगा दिए हैं। ईशान किशन 28 पर पहुंच गए हैं, तो कैमरून ग्रीन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs RR Live Score: ग्रीन-ईशान ने संभाला मोर्चा
End of Powerplay!@mipaltan move to 56/1 after 6 overs 👌🏻
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
Cameron Green & Ishan Kishan in the middle 👊🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/3rGE9des0i
MI vs RR Live Score: मुंबई के नाम रहा पावरप्ले
6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चला है और मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की है। छह ओवर में मुंबई ने एक विकेट खोकर 58 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए है। कैमरून ग्रीन 30 और ईशान किशन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद मुंबई 47/1
5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 47 रन लगा दिए हैं। ईशान किशन ने ओवर का अंत छक्के के साथ किया है। ईशान किशन 15 पर पहुंच गए हैं, तो उनका साथ कैमरून ग्रीन 25 रन बनाकर दे रहे हैं।
MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर मुंबई को पहला झटका दिया। रोहित तीन रन बनाकर आउट हो गए। ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरे ओवर में 2 रन बने।
2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 14/1
MI vs RR Live Score: मुंबई ने पहले ओवर में बनाए 12 रन
ट्रेंट बोल्ट के ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर 12 रन लिए। ईशान किशन ने दो चौके लगाए।
MI vs RR Live Score: राजस्थान ने बनाए 212 रन
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 212 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 124 रन बनाए। बटलर ने 18 रन का योगदान दिया। 20वें ओवर में यशस्वी आउट हुए। अरशद ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा।
MI vs RR Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
18वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने तीन लगातार चौके लगाकर शतक पूरा किया। मेरेडिथ के ओवर में 15 रन बने। साथ जुरेल का विकेट गिरा। जायसवाल 104 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अश्विन उनका साथ दे रहे हैं।
18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 183/6
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा पांचवां झटका
राजस्थान को पांचवां झटका लगा है। अरशद के ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। उसकी अगली गेंद पर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे। हेटमायर ने 8 रन बनाए। जुरेल बल्लेबाजी करने आए हैं। अरशद के ओवर में जायसवाल ने सिक्स लगाया। जायसवाल 92 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 168/5
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका
जोफ्रा आर्चर ने जेसन होल्डर को टिम डेविड के हाथों कैच आउट करवाया। होल्डर ने 9 गेंद पर 11 रन बनाए। हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
MI vs RR Live Score: राजस्थान की पारी के 14 ओवर समाप्त
राजस्थान की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। जेसन होल्डर और जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। होल्डर ने 11 रन बनाए हैं।
14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 142/3
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा विकेट
11वें ओवर में पीयूष चावला ने देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड कर आउट कर दिया। इसी ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जेसन होल्डर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11वें ओवर में 6 रन बने।
11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 103/3
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर में राजस्थान को दूसरा झटका लगा। अरशद ने अपने पहले ओवर में सफलता हासिल की। 10वें ओवर में 9 रन बने। देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए हैं। जायसवाल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 97/2
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
आठवें ओवर की पहली गेंद पर चावला ने बटलर को चलता किया। इससे पहले छठवें और सातवें ओवर में एक-एक सिक्स लगे। बटलर ने 18 रन बनाए। संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
7.1 ओवर में राजस्थान का स्कोर- 72/1
MI vs RR Live Score: 5वें ओवर में बने 16 रन
जायसवाल ने मेरेडिथ के ओवर की शुरूआत चौके से की। दूसरी और तीसरी गेंद डॉट रही। अगली तीन गेंद पर जायसवाल ने तीन लगातार चौके मारे। जायसवाल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर के बल्ले से 10 रन बने।
5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 58/0
MI vs RR Live Score: तीसरे ओवर में बने 7 रन
ग्रीन के ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाया। बटलर संघर्ष कर रहे हैं। एक कैच की अपील भी की गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने बटलर को नॉट आउट दिया।
3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 26/0
MI vs RR Live Score: दूसरे ओवर में बने 11 रन
जोफरा आर्चर के ओवर में यशस्वी जायसवाल ने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगाया। इस ओवर में तीन एक्सट्रा रन मिले। जायसवाल ने 14 रन बना लिए हैं। बटलर का खाता नहीं खुला है।
2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 19/0
MI vs RR Live Score: पहले ओवर में बने 8 रन
कैमरून ग्रीन आईपीएल के 1000वें मैच का पहला ओवर किया। इस ओवर में जायसवाल ने गजब का सिक्स लगाया। एक वाइड और एक बाई के रुप में बने। यशस्वी जायसवाल के साथ बटलर ओपनिंग करने आए हैं।
MI vs RR Live Score: मुंबई और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
मुंबई ; कैमरन ग्रीन, इशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, पीयुष चावला, जोफ़्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अरशद ख़ान, टिम डेविड, तिलक वर्मा
MI vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है ज़ैम्पा की जगह पर। मुंबई की टीम में दो बदलाव किया गया है। अर्जुन की जगह पर अरशद की वापसी हुई है जबकि जोफ़्रा आर्चर भी वापस आए हैं।