Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs RR Live Streaming: हॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में देख सकेंगे मुंबई बनाम राजस्थान मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में हार का सामना किया है। वहीं राजस्थान लगातार दो मैच जीतकर मुंबई पहुंची है। टीम अपने विजय रथ को वानखेड़े में भी बरकरार रखना चाहेगी।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Mon, 01 Apr 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
MI vs RR: राजस्थान से होगी होम ग्राउंड पर मुंबई की भिड़ंत।

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान जीत के रथ पर सवार है और अब तक खेले दोनों ही मैचों में टीम ने दमदार खेल दिखाया है। दूसरी ओर, मुंबई की कहानी ठीक इसके उल्ट है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई ने दोनों ही मैचों में हार का मुंह देखा है।

IPL 2024 का MI vs RR मैच कब खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

MI vs RR के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mayank Yadav की आईपीएल में सैलरी उड़ा देगी आपके होश! डेब्‍यू में फेंकी 156 किमी प्रति घंटे की गेंद और चटकाए तीन विकेट

MI vs RR का मैच कितने बजे शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

MI vs RR के मैचों का लाइव टलिकास्ट कहां देखें?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

MI vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

मुंबई को पहली जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत की तलाश है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी। एसआरएच ने मुंबई के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा था। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 246 रन बनाने में सफल रही थी।

कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। वानखेड़े में बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहता है। मुंबई के होम ग्राउंड पर रनों का अंबार लगता है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। इस मैदान पर रनों पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल काम होता है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है।