Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni Awards and Achievements: माही के अवॉर्ड्स भी हैं स्पेशल, MCA का सम्मान क्यों है धोनी के लिए बेहद खास?

MS Dhoni Awards and Achievements एम एस धोनी के शानदार क्रिकेट करियर के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका। स्टेडियम की सीट पर माही का नाम दर्ज किए जाने से लेकर देश भारत सरकार तक ने धोनी को सम्मानित किया है।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Wed, 24 May 2023 05:07 PM (IST)
Hero Image
क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एम एस धोनी को कई ईनामों से सम्मानित किया जा चुका है।

नई दिल्ली, पीयूष कुमार। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट करियर बेमिसाल रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम हासिल किया है।

23 दिसंबर 2004 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले माही ने 15 अगस्त 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस शानदार अतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सफर में धोनी ने कई अवॉर्ड्स और उपलब्धियां हासिल की है।

पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए गए माही

एम एस धोनी को साल 2018 में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके बाद अगले ही साल यानी साल 2009 में खेल जगत में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

आईसीसी के कई अवॉर्ज जीत चुके हैं धोनी

साल 2008 और 2009 में उन्हें आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 2006 में उन्हें एमटीवी यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में वो सबसे ज्यादा बार चुने गए खिलाड़ी हैं। साल 2004 से लेकर साल 2022 के बीच वो 8 बार आईसीसी टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्हें साल 2006, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में टीम में शामिल किया गया। साल 2013 में उन्हें पीप्ल्स पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2011 में लगी ईनामों की झड़ी

साल 2011 में उन्होंने आईसीसी अवॉर्ड फॉर स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का खिताब भी जीता। इसी साल उन्हें कैस्ट्रॉल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया। इस साल के अगस्त महीने में उन्हें डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की डिग्री पाप्त हुई। वहीं, इस साल उन्हें सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

वानखेड़े में माही के नाम पर सीटें

साल 2019 में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने रांची में मौजूद झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के साउथ स्टैंड का नाम उनके एम एस धोनी के नाम पर रखा।

वहीं, साल 2023 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने वानखेड़े स्टेडियम में जे 282 से जे 286 नंबर की सीटों का नाम एम एस धोनी सीट किया गया। बता दें कि इसी सीटों के बीच धोनी ने साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में विजयी छक्का जड़ा था।