Move to Jagran APP

CSK vs GT: 200 रन के स्ट्राइक रेट से MS Dhoni ने जड़ा अनोखा 'दोहरा शतक', कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल

MS Dhoni 200 Sixes IPL आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए छोटी पारी खेलते हुए भी गगनचुंबी छक्के जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiFri, 31 Mar 2023 10:57 PM (IST)
CSK vs GT: 200 रन के स्ट्राइक रेट से MS Dhoni ने जड़ा अनोखा 'दोहरा शतक', कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल
MS Dhoni Completed 200 Sixes For CSK in IPL History।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni Completed 200 Sixes For CSK in IPL History। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स जड़ने के लिए जाने जाते हैं। इसका नजारा आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले (CSK vs GT) में भी देखने को मिला। धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए छोटी पारी खेलते हुए भी गगनचुंबी छक्के जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 14 रन बनाने के साथ ही मैच फिनिशर का अवतार दिखाकर फैंस को काफी खुश किया। उन्होंने डेथ ओवरों में 7 गेंद खेलकर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें ही उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। धोनी ने आईपीएल में एक टीम से खेलते हुए अपने 200 छक्के पूर कर लिए है।

MS Dhoni ने IPL में बनाया छक्कों का अनोखा 'दोहरा शतक'

दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद सीएसके टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 14 रनों की नाबाद पारी खेलकर ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बता दें कि धोनी ने अपनी पारी में एक छक्का जड़ने के साथ ही आईपीएल में एक टीम (सीएसके) की तरफ से करियर का 200वां छक्का जड़ा। इस तरह धोनी IPL में एक टीम की ओर से 200 छक्के जड़ने वाले महज दूसरे भारतीय और दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए।

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर क्रिस गेल का नाम हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 239 छक्के लगाए। इसके बाद नंबर 2 पर एबी डिविलियर्स का नाम हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए 238 छक्के जड़े है, जबकि कायरन पोलार्ड तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 223 छक्के जड़े है। वहीं, विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 218 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर धोनी का नाम जुड़ गया है।